Move to Jagran APP

Chandigarh Weather: मानसून कमजोर, उमस और चिपचिपाती गर्मी करने लगी परेशान, अभी नहीं मिलेगी राहत

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ गया है। शहर में बीते कई दिन से बारिश नहीं हो रही है जिस वजह से शहरवासी गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं। वहीं आज भी मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:48 AM (IST)
Chandigarh Weather: मानसून कमजोर, उमस और चिपचिपाती गर्मी करने लगी परेशान, अभी नहीं मिलेगी राहत
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ गया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मानसून कमजोर पड़ गया है। शहर में बीते कई दिन से बारिश नहीं हो रही है, जिस वजह से शहरवासी गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं। वहीं आज भी मौसम के तेवर तल्ख रहने वाले हैं। दिन की शुरुआत साफ आसमान और तेज धूप के साथ हुई। सुबह 10 बजे तापमान 33 डिग्री पहुंच गया है।

loksabha election banner

ऐसे में आज गर्मी बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। हालात यह हैं कि दिन में उमस और पसीने वाली गर्मी परेशान कर रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है। हालांकि मौसम विभाग ने 15 से 17 अगस्त को बारिश की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह कि रविवार से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है। अगले पांच दिनों की बात करें तो चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहेगा।

अगस्त महीने में कमजोर पड़ा मानसून, सिर्फ एक दिन बारिश

अगस्त महीने में मानसून कमजोर पड़ गया है। अगस्त महीने में सिर्फ एक ही दिन बारिश हुई है। चंडीगढ़ में इस मानसून सीजन में अबतक 577 एमएम बारिश हो चुकी है। अकेले जुलाई महीने में 473.3 एमएम बारिश हुई।  मौसम विभाग ने आसार जताए हैं कि मानसून अभी एक बार फिर से सक्रिय होगा, जिससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश का पूर्वानुमान है।

ऐसा रहेगा अगले चार दिन मौसम

 तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

14अगस्त- 34 - 26

15अगस्त - 35 - 27

16अगस्त - 34- 26

17अगस्त - 29 -26


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.