चंडीगढ़ में 11वीं कक्षा में एडमिशन की पहली मैरिट लिस्ट जारी, स्टूडेंट्स यहां देखें अपना और स्कूल का नाम
11th Class Admission Chandigarh School शहर के 43 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले की स्कूल अलाटमेंट लिस्ट जारी हो गई है। स्कूल और संकाय के साथ मैरिट लिस्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। 11th Class Admission Chandigarh School: शहर के 43 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले की स्कूल अलाटमेंट लिस्ट जारी हो गई है। स्कूल और संकाय के साथ मैरिट लिस्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। स्टूडेंट्स वेबसाइट http://nltchd.info/ut2022n/ पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार शहर के 43 सरकारी स्कूलों में 13570 सीटों पर स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जा रहा है। वहीं 19 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एडमिशन के लिए अप्लाई किया था।
स्टूडेंट्स लिस्ट में नाम को चेक करके 22 अगस्त दोपहर 11 बजे तक आनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं। शिक्षा विभाग ने मैरिट लिस्ट में अलग-अलग स्कूल और संकाय की सूची जारी की है, जिसमें स्टूडेंट के नाम के साथ माता-पिता का नाम, जन्मतिथि सहित पास परसेंटेज दिखाई गई है। किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर स्टूडेंट प्रोस्पेक्ट्स में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर काल करके शिकायत दर्ज करवा सकता है।
उल्लेखनीय है कि शहर के सरकारी स्कूलों में 15 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को आर्ट्स, साइंस, कामर्स और वोकेशनल संकाय में दाखिला दिया जा रहा है। फीस भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 अगस्त को सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी।
कैटेगरी और फीस जमा कराने में आ रही परेशानी
विभाग द्वारा जारी आनलाइन स्कूल अलाटमेंट लिस्ट में विद्यार्थियों को कैटेगरी और फीस को लेकर परेशानी आ रही है। गौरतलब है कि रिजर्व कैटेगरी और गर्ल्स स्टूडेंट्स की फीस सामान्य से कम है लेकिन कैटेगरी में हेरफेर होने के चलते विद्यार्थियों को फीस भरने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न स्कूल विद्यार्थियों के अनुसार रिजर्व कैटेगरी के सभी डाक्यूमेंट्स जमा होने के बावजूद गलत जानकारी मैरिट लिस्ट में दिखाई जा रही है।
हेल्पलाइन पर करें काल, हर शिकायत का होगा समाधान
डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन हरसुंहिदरपाल सिंह बराड़ ने कहा कि यदि विद्यार्थियों को कैटेगरी या फिर फीस जमा कराने में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो वह प्रोस्पेक्ट्स में दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद उसके समाधान पर काम होगा। 23 अगस्त से सभी स्कूलों में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
स्कूल साइंस कटआफ आर्ट्स कटआफ कामर्स कटआफ
- जीएमएसएसएस-8 96.00- 58.60 90.00-59.40 88.60-47.80
- जीएमएसएसएस-10 96.00-69.20 94.80-52.20 ---
- जीएमएसएसएस-16 98.40-69.80 98.60-62 97.20-60.20
- जीजीएमएसएसएस-18 95.80-40.40 87.00-46.20 97.00-35.80
- जीएमएसएसएस-19 98.20-61.60 92.80-55.00 96.60-61.40
- जीएमएसएसएस-20 --- 82.80-57.60 83.82-55.20
- जीएमएसएसएस-21 97.60-69.20 83.60-51.20 90.00-49.00
- जीएमएसएसएस-22 96.60-53.80 --- 97.00- 59.80
- जीएमएसएसएस-23 88.60-71.20 --- 84.80-50.20
- जीजीएमएसएसएस-23 --- 87.20-37.00 ----
- जीएमएसएसएस-32 97.00-70.20 93.27-54.40 95.60-61.40
- जीएमएसएसएस-33 97.80-35.00 89.20-50.60 ---
- जीएमएसएसएस-35 98.60-6700 66.40-49.60 96.40-64.40
- जीएमएसएसएस-37बी 97.60-64.44 56.00-34.20 97.20-69.40
- जीएमएसएसएस-40 96.40-64.60 96.91-41.20 95.00-66.20
- जीएमएसएसएस-44 --- 84.40-49.20 87.00-53.80
- जीएमएसएसएस-46 97.20-36.60 100.00-55.80 93.40-48.60
- जीएमएसएसएस-47 --- 96.60-48.00 85.45-42.60
- जीएसएसएस करसान --- 96.60-38.40 -----
- जीएमएसएसएस एचबी मनीमाजरा 99.00-92.40 --- 96.80-74.20
- जीएमएसएसएस-सांरगपुर --- 79.64-51.60 ------
- जीएमएसएसएस 26 --- 84.00-45.40 83.20-43.70
- जीएमएसएसएस-15 --- 90.00-52.00 82.60-49.60
- जीजीएमएसएसएस-20बी -97.60-45.40 81.80-31.00 87.45-41.80
- जीएमएसएसएस-27 98.40-41.80 88.20-38.20 ---
- जीएमएसएसएस-37डी --- 79.60-51.60 79.40-46.20
- जीएमएसएसएस-38 वेस्ट --- 73.00-36.60 ---
- जीएमएसएसएस-45 ए --- 80.00-43.00 -----
- जीएमएसएसएस- धनास 95.40-38.00 85.00-39.60 ------
- जीएमएसएसएस-मनीमाजरा टाउन --- 92.00-39.20 ------
- जीएसएसएस खुड्डा अलीशेर --- 71.40-30.60 ------
- जीएसएसएस- खुड्डा लाहौरा --- 67.27-32.40 -------
- जीएमएसएसएस- मलोया ---- 77.40-31.60 76.00-33.20
- जीएमएसएसएस- बहलाना --- 70.40-33.20 ----
- जीएमएसएसएस- रायपुर खुर्द --- 77.60-33.80 ------
- जीएमएसएसएस-कैंबवाला --- 67.80-28.80 ---
- जीएमएसएसएस-मौलीजागरां --- 81.40-33.40 -----
- जीएमएसएसएस-56 --- 99.00-49.00 --------
- जीएमएसएसएस-28 --- 87.00-51.20 -----
- जीएमएसएसएस-39 --- 81.20-45.80 ----
- जीएमएसएसएस-45 --- 76.80-38.40 79.40-39.60
- जीएमएसएसएस- रायपुर कलां --- 83.00-40.80 88.80-43.80