Move to Jagran APP

सरकारी बैंकों में 41 हजार पद खाली

नई दिल्ली। देश के 1

By Edited By: Published: Thu, 23 Aug 2012 07:20 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2012 09:13 PM (IST)
सरकारी बैंकों में 41 हजार पद खाली

नई दिल्ली। देश के 19 राष्ट्रीय बैंकों में 41,146 पद खाली पड़े हैं। इन बैंकों में अधिकारियों की सबसे ज्यादा कमी है। 31 मार्च, 2012 तक इनमें 20,785 अधिकारियों और 12,695 क्लर्को की जरूरत थी। वहीं सहायक कर्मचारियों के 7,666 पद खाली हैं। वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने राज्यसभा को यह जानकारी दी है।

loksabha election banner

एक सवाल के लिखित जवाब में गुरुवार को मीणा ने बताया कि बैंक अपनी जरूरत के हिसाब से भर्ती कर रहे हैं। बैंक अपने कारोबार, वृद्धि, कर्मचारियों की संख्या और सालाना सेवानिवृत्ति होने वाले कर्मचारियों के आधार पर नियुक्ति का फैसला करते हैं। बैंकिंग सेवा भर्ती बोर्ड [बीएसआरबी] को फिर से बहाल करने के बारे में उन्होंने कहा कि अभी इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। अधिकारियों के सबसे ज्यादा 3747 पद यूको बैंक में खाली हैं। इसके बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया , बैंक ऑफ इंडिया [2802] और पंजाब एंड सिंध बैंक [2500] में अधिकारियों की नियुक्ति की सबसे ज्यादा जरूरत है।

आंकड़ों के मुताबिक क्लर्को की सबसे ज्यादा कमी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया [3615] में है। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया [2267], पंजाब नेशनल बैंक [1497] और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया [1251] का नंबर आता है। इसके उलट बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सिंडिकेट बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 31 मार्च तक तक कोई जगह खाली नहीं थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.