सर्राफा व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
सर्राफा व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 10:04 PM (IST)
सर्राफा व्यापारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बिजनौर, जेएनएन। नगर की सर्राफा एसोसिएशन के व्यापारियों ने मुख्य मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकालकर गांधी मूर्ति झंडा चौक पर पहुंचकर राष्ट्रीय गान किया। रविवार की शाम सर्राफा व्यापारी बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ पर एकत्र हुए और हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम, भारत मां की जय के नारे लगाते हुए नगीना गांधी मूर्ति झंडा चौक पर पहुंचे जहां पर सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान किया। कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल, विजय कुमार गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राकेश कुमार थापन, सचिन मित्तल, जुनैद अहमद, चांद भाई समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें