Move to Jagran APP

Jubbal Kotkhai BJP : उपचुनाव में निष्कासित जुब्बल कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी, अब बनेंगे ये समीकरण

Jubbal Kotkhai BJP उपचुनाव में भाजपा से निष्कासित जुब्बल कोटखाई के 45 कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता बहाल कर दी गई है। इसमें दस कार्यकर्ताओं को दो दिन पूर्व भाजपा में शामिल किया गया था जबकि 35 निष्कासित पूर्व पदाधिकारियों को भी भाजपा में शामिल कर दिया गया है।

By Virender KumarEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 07:12 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 07:12 PM (IST)
Jubbal Kotkhai BJP : उपचुनाव में निष्कासित जुब्बल कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी, अब बनेंगे ये समीकरण
Jubbal Kotkhai BJP : उपचुनाव में निष्कासित जुब्बल कोटखाई के भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी।

रोहडू, संवाद सूत्र। Jubbal Kotkhai BJP, उपचुनाव में भाजपा से निष्कासित जुब्बल कोटखाई के 45 कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता बहाल कर दी गई है। इसमें दस कार्यकर्ताओं को दो दिन पूर्व भाजपा में शामिल किया गया था, जबकि 35 निष्कासित पूर्व पदाधिकारियों को भी भाजपा में शामिल कर दिया गया है।

loksabha election banner

ये सभी चेतन बरागटा के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। चेतन बरागटा सहित समर्थकों की वापसी से जुब्बल कोटखाई में एक बार फिर भाजपा मजबूती के साथ खड़ी हो जाएगी। चेतन बरागटा वर्तमान समय में जिला शिमला में सबसे पापुलर नेता नजर आ रहे हैं, जिसका भाजपा चुनाव में सीधे तौर पर चेतन बरागटा को आगे रखकर लाभ लेना चाहती है। देर शाम शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने 35 लोगों की सदस्यता बहाल करने की अधिसूचना जारी की है।

क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने बताया कि पार्टी की शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार जुब्बल कोटखाई में पार्टी से निष्कासित सभी पूर्व पदाधिकारियों की भाजपा में सदस्यता बहाल कर दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा को विजय बनाने का कार्य करेंगे।

इनकी सदस्यता हुई बहाल

पार्टी पदाधिकारी गोपाल जबैईक, यश्वीर जस्टा, रावेंद्र चौहान, कृष्ण चंद मांटा, अशोक चौहान, सतीश पिरटा, बलबीर ठाकुर, अशोक जस्टा, राम प्रकाश जगीथटा, सुरेंद्र धौल्टा, देवेंद्र श्याम, इंद्र चौहान, महावीर झगटा, अंकुश चौहान, राजेश चौहान, अनिल काल्टा, वीरेंद्र चौहान, जतिन चौहान, नरेंद्र चौहान, निक्कम सिंह बाल्टू, वेद शर्मा, मनोज सुंटा, मोहिंद्र झगटा, अजय बिष्ट, रिंकू, परवीन चौहान, किताब सिंह नेगी, श्याम, संदीप गांगटा, अन्नत लाल केस्टा, सतीश हेमटा, काकू, मोती लाल, शक्ति सिंह, रविंद्र रावल, राजेंद्र चौहान, चेतन कड़ैईक, सुशील कदशोली, हितेश साकरा, पूनम मोख्टा, नैना तनेटा, रजनी सलाकटा, रूबजा नेपटा, मीनाक्षी मांटा, विजेता खिमटा, पिंकी कोटवी की प्राथमिकता सदस्यता फिर से बहाल की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.