Move to Jagran APP

नीतीश को बिहार की चिंता नहीं, हर हाल में चाहिए सत्ता : पूर्व विधायक

नीतीश कुमार द्वारा बिहार की जनता-जनार्दन के जनादेश से किए गए विश्वासघात के खिलाफ शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:51 PM (IST)
नीतीश को बिहार की चिंता नहीं, हर हाल में चाहिए सत्ता : पूर्व विधायक
नीतीश को बिहार की चिंता नहीं, हर हाल में चाहिए सत्ता : पूर्व विधायक

नीतीश को बिहार की चिंता नहीं, हर हाल में चाहिए सत्ता : पूर्व विधायक

loksabha election banner

संवाद सूत्र, हसपुरा/गोह/ओबरा (औरंगाबाद) : सीएम द्वारा जनमत के साथ किए गए विश्वासघात के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। गोह में संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक मनोज शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन सरकार जो बिहार के सार्वभौमिक विकास के लिए कार्य कर रही थी उसे तोड़कर जनता के साथ धोखा किया है। बिहार में बनी सरकार अराजक, भ्रष्टाचार, अनिश्चितता और जंगलराज के वातावरण की ओर ले जाएगा। भाजपा को बस इस बात का कष्ट है कि सुशासन के संकल्प पर आधारित माडल को नीतीश कुमार ने अपने झूठे अहंकार और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण बलि चढ़ा दी। हसपुरा में किसान मोर्चा के बिनोद शर्मा, रविशंकर शर्मा, पूर्व उपप्रमुख अनिल आर्य, मंडल अध्यक्ष अमन कुशवाहा, मनोज मिश्र, मिंटू शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता नीतीश के अलग होने से उत्साहित हैं। जो स्वयं बहुमत लाकर मुख्यमंत्री नहीं बन सकते वे प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। सुरेश आर्य, निर्भय पाठक, रघुराज सिंह, वीरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, सुनील सिंह, सुभाषचंद्र, राहुल कुमार शामिल रहे।

वहीं गोह में संचालन सुधीर मिश्रा ने किया। अध्यक्षता उपहारा मंडल अध्यक्ष के साथ गोह अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा रहे। मंडल महामंत्री उमेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, मंडल प्रवक्ता बीकू त्रिपाठी, करणी सेना अध्यक्ष बबलू सिंह, सत्येंद्र शर्मा, रामजी शर्मा, प्रमोद सिंह, हसनपुर पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार विद्यार्थी उपस्थित रहे। ओबरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल उर्फ पप्पू की अध्यक्षता में धरना दिया गया। संचालन भाजपा नेता संजय मालाकार ने की। पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सुनील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है। जनता इसका जवाब आनेवाली चुनाव में देगी। राहुल कुमार पांडेय, शिव नारायण प्रसाद सोनी, संजय गुप्ता, मनोज शर्मा, विंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता, उज्ज्वल कुमार सिंह, सुबोध चंद्रवंशी, युगल किशोर पांडेय, विभूति नारायण सिंह, विजय कुमार निराला उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.