Move to Jagran APP

Jharkhand politics: भाजपा देश में नफरत व हिंसा का बना रही वातावरण, कांग्रेस नेताओं का पीएम मोदी पर आरोप

Jharkhand News कांग्रेस की गाैरव यात्रा समाप्त हो गयी है। अंतिम दिन झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सरकार पर देश को बेचने का आरेाप लगाया।

By M EkhlaqueEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:44 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:46 PM (IST)
Jharkhand politics: भाजपा देश में नफरत व हिंसा का बना रही वातावरण, कांग्रेस नेताओं का पीएम मोदी पर आरोप
Jharkhand Latest News: कार्यक्रम के बाद सीएम हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता।

रांची, राज्य ब्यूरो। आजादी के 75वें वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सभी 24 जिलों में गौरव यात्रा का आयोजन किया और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी भी निभाई। कार्यक्रम के भव्य आयोजन के पीछे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अहम भूमिका रही और इसी कारण से सीनियर नेताओं से लेकर विधायकों तक की भूमिका दिखी। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा निर्धारित मार्गों पर कांग्रेस नेताओं ने 9 अगस्त को 75 किमी की यात्रा की शुरुआत की थी और 14 अगस्त को इसका समापन हुआ। गौरव यात्रा के दौरान सभी जिलों के सभी प्रखंडों में कांग्रेस जनों की सक्रियता दिखी। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस की ओर से बताया गया है कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद कांग्रेस जनों ने सभी जिलों में सक्रिय भूमिका निभाई।

loksabha election banner

रांची के कार्यक्रम में शामिल हुए अविनाश पांडेय भी

रांची महानगर कांग्रेस की ओर से आयोजित गौरव यात्रा के दौरान पिस्का मोड़ से शहीद चौक तक की यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय भी शामिल रहे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की आदि नेताओं की सक्रियता दिखी। रांची के बाद खूंटी और चक्रधरपुर में भी कांग्रेस नेताओं का कार्यक्रम हुआ।

आजादी के बाद इंदिरा व राजीव ने दी प्राणों की आहुति

आखिरी दिन अपने संबोधन में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि 75 साल पहले प्रधानमंत्री पंडिय नेहरू ने आधी रात में आजादी की घोषणा करते हुए कहा था कि आज हम दुर्भाग्य के एक युग का अंत कर रहे हैं और भारत पुनः खुद को खोज पा रहा है। इसके बाद कुछ ही वर्षों में भारत दुनिया की बड़ी शक्तियों को चुनौती देने लगा। जहां देश में हरित क्रांति आयी और पंचवर्षीय योजना लागू हुई, वहीं देश को आइआइटी व एम्स जैसे संस्थान मिले। बैंकों का राष्ट्रीयकरण, परमाणु परीक्षण, अंतरिक्ष यात्रा, रिसर्च के बड़े संस्थान, औद्योगीकरण आदि कई उपलब्धियां देश को मिलीं। इस देश को सवांरते हुए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति भी दी।

महंगाई बेरोजगारी के बीच देश को बेच रही मोदी सरकार

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पिछले आठ सालों में देश की जनता को कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी से मुकाबला करना पड़ रहा है तो केंद्र सरकार देश की सार्वजनिक संपत्तिओं की औने-पौने भाव में बेचती गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि आज भाजपा पूरे देश में नफरत और हिंसा का वातावरण बना रही है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज इतिहास के सबसे बुरे दौर में है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि हमारी लड़ाई केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में है। अलग-अलग जिलों में आयोजित कांग्रेस की गौरव यात्रा में सभी मंत्रियों और विधायकों की सक्रियता रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.