Move to Jagran APP

BJP Himachal Pradesh, 21 अगस्त को फिर बड़ा धमाका कर सकती है भाजपा, कई और विधायक थाम सकते हैं दामन

BJP Himachal Pradesh चुनावी साल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं। 19 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देर शाम हिमाचल पहुंचेंगे। 20 को सिरमौर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

By Virender KumarEdited By: Published: Thu, 18 Aug 2022 07:25 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2022 07:25 AM (IST)
BJP Himachal Pradesh, 21 अगस्त को फिर बड़ा धमाका कर सकती है भाजपा, कई और विधायक थाम सकते हैं दामन
BJP Himachal Pradesh, 21 अगस्त को फिर बड़ा धमाका कर सकती है भाजपा।

शिमला, जागरण संवाददाता। BJP Himachal Pradesh, चुनावी साल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे के दौरान कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं। 19 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देर शाम हिमाचल पहुंचेंगे। 20 को सिरमौर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 21 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पुराने छात्रों के समागम में संबोधित करेंगे। इसी दिन वह कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व विधायक व नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। उनकी भाजपा में एंट्री भी हो सकती है। इसमें शिमला, कांगड़ा, सिरमौर से लेकर कई अन्य जिलों के विधायक व पूर्व विधायक शामिल हैं। इनको पार्टी में लाने की पूरी तैयारी है।

loksabha election banner

भाजपा से पूर्व अध्यक्ष खीमी राम को लाकर कांग्रेसी पीठ थपथपा रहे थे। चुनाव से पहले इसे भी जीत मान रहे थे। भाजपा ने पूर्व अध्यक्ष के बदले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष को लाकर करारा जवाब दिया है।

कई विधायक संपर्क में

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के कई विधायक और पूर्व विधायक लगातार भाजपा के संपर्क में है। अपने हल्के से चुनावी टिकट फाइनल करने की बात पर अड़े हैं। इसमें छह नेता शामिल है। एक को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर पर सहमति बन गई हैं। इसलिए सभी विधायकों की एंट्री अटकी हुई है।

हाईकमान के निर्देश

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली दौरे के दौरान इस पर भी चर्चा होगी। भाजपा के इस हलके से वर्तमान में विधायक को मना कर दूसरे हल्के में शिफ्ट करने पर हाईकमान की ओर से निर्देश जारी किए जा सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस के छह से सात विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.