Move to Jagran APP

Bihar Weather: बिहार के 21 जिलों में हो सकती है बारिश, वज्रपात का रहेगा खतरा; घर से संभलकर निकलें

Bihar Weather News बिहार में मानसून इस बार बेहद कमजोर पड़ चुका है। इसके कारण कई जिलों में सूखे जैसे हालात उत्‍पन्‍न हो रहे हैं। इस बीच पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 06:03 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 03:58 PM (IST)
Bihar Weather: बिहार के 21 जिलों में हो सकती है बारिश, वज्रपात का रहेगा खतरा; घर से संभलकर निकलें
Bihar Weather News: बिहार में आज बारिश के आसार। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के कमजोर होते हीं मूसलाधार वर्षा में कमी आई हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के 21 जिलों के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद , गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार व किशनगंज जिले में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। बिहार में इस वर्ष बेहद कम बारिश हो रही है। 

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी कर दिया है अलर्ट 

वज्रपात और मेघ गर्जन को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की चेतावनी दी है। शनिवार को प्रदेश के रोहतास जिले में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। 

  • बिहार के 21 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा के आसार 
  • 41.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का गर्म शहर 
  • 35.5 डिग्री सेल्सियस राजधानी का अधिकतम तापमान 
  • शनिवार को रोहतास जिले में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज 
  • वज्रपात को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया अलर्ट

बिहार के इन जिलों में दर्ज की गई वर्षा 

रोहतास में 31.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं भभुआ में 24.4, औरंगाबाद में 21.2, कुदरा में 21.2, देव में 18.4, अधवारा में 16.2, औरंगाबाद में 15.2, चेनारी में 10, सासाराम में 8.8, दाउदनगर में 4.8, रफीगंज में 4.4, शेरघाटी में 3.6, बोध गया में 2.4 एवं रोहतास के इंद्रपुरी में 2.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान 

  • पटना : 35.5
  • गया : 34.0 
  • औरंगाबाद - 33.4
  • मुजफ्फरपुर - 34.2
  • सीतामढ़ी -  41.1
  • भागलपुर - 36.2
  • नवादा - 35.9 
  • नालंदा - 35.8 
  • (अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.