Move to Jagran APP

Bihar Weather News: तेज हवा के साथ वर्षा के आसार, वज्रपात की संभावना, सतर्क रहें इन जिले के लोग

Bihar Weather Update स्‍वतंत्रता दिवस के दिन आज मौसम खुशगवार बना हुआ है। तेज हवा चल रही है। राजधानी में सुबह-सुबह वर्षा की फुहारों से धरती नम हो गई। दिन भर 30-35 किमी प्रतिघंटा रहेगी हवा की रफ्तार।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 06:23 AM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 05:22 PM (IST)
Bihar Weather News: तेज हवा के साथ वर्षा के आसार, वज्रपात की संभावना, सतर्क रहें इन जिले के लोग
पटना में सुबह पड़ी फुहार, छाये हुए हैं बादल। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather News: प्रदेश में मानसून के लगातार कमजोर होने से बीते कई दिनों से मूसलाधार वर्षा नहीं हुई है। कुछ जिलों में अच्छी वर्षा नहीं होने से सूखे की स्थिति बनी है। हालांकि, कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्‍के स्‍तर की वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश 13 जिलों के गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं अरवल जिले के अलावा उत्तरी भाग के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। इसके साथ हीं हवा की गति 30-35 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।

loksabha election banner

हल्‍क से मध्‍यम दर्जे की वर्षा की संभावना 

मौसम विज्ञानी की मानें तो मानसून ट्रफ गंगानगर, रोहतक, बांदा, अंबिकापुर, उत्तरी ओडिशा होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के गया शहर में 55.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का गर्म स्थान रहा। प्रदेश में हो रहे छिटपुट वर्षा व पूर्वी हवा के प्रभाव के कारण जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

किन-किन जिलों में हुई वर्षा

गया शहर में 55.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सीवान में 50, दाउदनगर में 47.4, अरवल में 46.2, हिसुआ में 42.6, टेकारी में 39.6, जमुई में 38, डेहरी में 37.6, सिसवन में 33.3, बोधगया में 30, भोजपुर में 29.8, रफीगंज में 26.6 एवं संदेश में 25.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हवा की गति 30 से 35 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। प्रमुख शहरों का तापमान

  • पटना   33.2
  • गया   31.2
  • मुजफ्फरपुर  33.2
  • भागलपुर   34.7
  • औरंगाबाद   31.9
  • रोहतास   31.8
  • नवादा   31.9
  • जमुई   32.3
  • सीतामढ़ी  36.2
  • बांका    31.7
  • कटिहार   33.3
  • पूर्णिया   35.0

(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

  • 33.5 डिग्री सेल्सियस राजधानी का तापमान
  • 36.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी प्रदेश का गर्म शहर
  • गया में 55.6 मिमी वर्षा दर्ज

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.