Move to Jagran APP

Bihar News: बिहार में 20 लाख रोजगार का सीएम नीतीश ने किया ऐलान, गिरिराज सिंह ने ऐसे कसा तंज

Bihar politics स्वतंत्रता दिवस पर पटना के गांधी मैदान से बिहार वासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार देने की बात कही। इस के बाद बीजेपी ने इस पर तंज कसा है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 03:36 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 05:25 PM (IST)
Bihar News: बिहार में 20 लाख रोजगार का सीएम नीतीश ने किया ऐलान, गिरिराज सिंह ने ऐसे कसा तंज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गांधी मैदान में सोमवार को सीएम नीतीश कुमार (Cm Nitish Kumar) ने यह ऐलान किया कि महागठबंधन की सरकार बिहार में 20 लाख रोजगार देगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी (Deputy Cm Tejashwi Yadav) तो गदगद दिखे लेकिन बीजेपी ने इस पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा है कि इसमें भी यू टर्न लिया जाएगा।

loksabha election banner

'फिर लेंगे यू टर्न'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में 20 लाख रोजगार देना का ऐलान सोमवार को किया। इस ऐलान के बाद बीजेपी ने सीएम नीतीश पर तंज कसना शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने फेसबुक पर सीएम नीतीश कुमार के बयान का वीडियो डालते हुए लिखा कि इसमें भी यू-टर्न होगा। यही नहीं इसके बाद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री के पुराने वीडियो को भी पोस्ट किया, जिसमें तेजस्वी के 10 लाख नौकरी के वादे पर तंज सकते दिख रहे हैं। ये वीडियो बिहार विधानसभा 2020 चुनाव के प्रचार के दौरान का बताया जा रहा है।

तिरंगा प्रोफाइल को लेकर भी साधा था निशाना

बिहार में सरकार बदलने के बाद से ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार महागठबंधन की सरकार पर हमलावर हैं। गिरिराज सिंह ने प्रोफाइल में तिरंगा नहीं लगाने पर सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को घेरा था।

बिहार में 20 लाख रोजगार का ऐलान

गौरलतब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवास के मौके पर संबोधन के दौरान यह ऐलान किया कि महागठबंधन की सरकार बिहार में 20 लाख रोजगार देने की योजना है। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन ऐतिहासिक घोषणा सीएम द्वारा की गई है। उन्होंन कहा कि हमलोग मिलकर बिहारके नौजवानों को नौकरी देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार से बेरोजगारी हटाना हमारी प्राथमिकता में है। हम मिलकर काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.