Move to Jagran APP

बिहार में भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप, आजादी के अमृत महोत्‍सव पर सरकार बदलते ही लगी रोक

Bihar Politics बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने सरकार के पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि महागठबंधन के सत्‍ता में आते ही आजादी के अमृत महोत्‍सव पर रोक लगाई जा रही है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 02:02 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 04:02 PM (IST)
बिहार में भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप, आजादी के अमृत महोत्‍सव पर सरकार बदलते ही लगी रोक
बिहार भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते पूर्व मंत्री नितिन नवीन और मनोज शर्मा। जागरण

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सरकार बदलते ही राष्‍ट्रीय स्‍वाभ‍िमान के उत्‍सव पर भी राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य में महागठबंधन की सरकार बनते ही आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार बदलते ही क्या तिरंगा फहराने पर रोक लग जाएगी? 

loksabha election banner

रविवार को भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में पूर्व मंत्री नितिन नवीन ने प्रेस अब बात की। उन्होंने कहा, देश के साथ बिहार में भी आजादी का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। लोगों को देश की आजादी का महत्व बताया जा है। पूर्व मंत्री ने कहा, इसी कड़ी में पिछले दिनों उन्होंने स्कूली बच्चों के बीच आजादी के संदेश को प्रचारित करने लिए स्कूलों के साथ बैठक की। जिसके बाद छह अगस्त को एक पत्र जारी किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के सहयोग से स्कूलों में अमृत महोत्सव मनाए जाने की बात थी।

  • अमृत महोत्सव के कार्यक्रम पर रोक लगा रही सरकार : नितिन
  • सरकारी पत्र का हवाला देकर पूर्व मंत्री ने लगाया आरोप

पूर्व मंत्री ने कहा, लेकिन, सरकार बदलते ही 12 अगस्त को एक नया आदेश जारी किया गया। जिसमें राज्य में कोविड का हवाला देकर किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगाने की बात कही गई है। नितिन नवीन ने कहा कि राज्य में कोविड के केस लगातार कम हुए हैं। बीते 15 दिनों में औसतन 120 से 130 केस ही मिल रहे हैं।

हकीकत यह है कि सरकार देश की आजादी का पर्व मनाने, लोगों के तिरंगा फहराने पर रोक लगाने की कोशिश कर रही है। एक प्रश्न पर पूर्व मंत्री नितिन ने कहा इस राज्य में। बेरोजगारी बढ़ने वाली है। तेजस्वी यादव 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कर रहे हैं। पर राज्य में कम से कम 10 लाख रोजगार छीनने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.