Move to Jagran APP

रजौली में तिरंगा यात्रा निकाल जगाई राष्ट्र भक्ति की अलख

तिरंगा यात्रा में दिखा उत्साह

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 08:13 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 08:13 PM (IST)
रजौली में तिरंगा यात्रा निकाल जगाई राष्ट्र भक्ति की अलख
रजौली में तिरंगा यात्रा निकाल जगाई राष्ट्र भक्ति की अलख

रजौली में तिरंगा यात्रा निकाल जगाई राष्ट्र भक्ति की अलख

loksabha election banner

संवाद सूत्र, रजौली, नवादा:

रजौली प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण से रविवार को बजरंगबली चौक होते हुए पूरे बाजार में बीडीओ अनिल मिस्त्री एवं सीओ अनिल प्रसाद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की सहायता से तिरंगा यात्रा निकाल कर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई गई। बीडीओ ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई गई। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा में प्रखण्ड कार्यालय कर्मी, समाजसेवी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ भाग लिया। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में रजौली इंटर विद्यालय, कन्या मध्य विद्यालय रजौली, मध्य विद्यालय रजौली के अलावे अंधरबारी उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल थे। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस साल अनुमण्डल मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए जमकर तैयारियां चल रही है।

---

जय हिन्द एवं वन्दे मातरम के नारों से गूंजा बाजार

तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा जय हिन्द एवं वन्दे मातरम के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। लोग अपने-अपने मोबाइल में फोटो एवं वीडियो बनाने में मशगूल दिखाई दिए। वहीं ग्राम पंचायत लेंगुरा में मुखिया सरिता देवी की अध्यक्षता में काफी उत्साह से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव, पूर्व प्रधानध्यापक अनिल कुमार, शिक्षक रंजन सर, चन्दन कुमार, समाजसेवी अवधेश यादव, प्रमोद कुमार, रंजीत कुमार, लेंगुरा पंचायत समिति सदस्य बिपिन प्रसाद, भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष शिवशंकर कुमार, राजन कुमार, अजय राजवंशी, संजय राम , उपमुखिया फिरोज आलम, सौरव कुमार, धीरज कुमार के अलावे दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.