Bareilly Vishal Murder Case Update : उत्तराखंड में घूम रहे विशाल के हत्यारे, काठगोदाम में मिली लोकेशन
Bareilly Vishal Murder Case Update बरेली में विशाल कश्यप की हत्या के बाद हत्यारे उत्तराखंड में घूम रहे है। पुलिस को उनकी लोकेशन काठगोदाम में मिली है। जिसके बाद पुलिस की एक टीम काठगोदाम के लिए रवाना हो गई है।
बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Vishal Murder Case Update : विशाल कश्यप (Vishal Kahyap) का हत्यारोपित चाचा वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रेन के जरिए उत्तराखंड (Uttrakhand) के काठगोदाम भाग निकला। आरोपितों की अंतिम लाेकेशन वही मिली। हिरासत में लिया गया पिता व उसके रिश्तेदार ने भी उसके काठगोदाम में होने की बात स्वीकारी। लिहाजा, टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए उत्तराखंड रवाना हो गई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
सुभाषनगर (Subhash Nagar) के अनुपम नगर गली नंबर 10 में रहने वाले विशाल कश्यप की शुक्रवार को हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि चाचा डोलू उर्फ जीतू कश्यप ने साथी वीरपाल, छोटू, शेरा के साथ मिलकर हत्या की। आरोपित विशाल के खून का प्यासा इस कदर था कि उसकी हर जगह तलाश की। विशाल के ममेरे भाई अजीत के घर जा पहुंचा।
अजीत से विशाल के बारे में पूछा। इन्कार किया तो उसे पीट दिया। उसकी बुआ रामलली के घर जा पहुंचा। वहां भी हंगामा काटा। इसी बीच घर पहुंच गया। विशाल उसे वहां अकेला मिल गया। इसी के बाद डोलू उर्फ जीतू ने साथियों संग उसे चार गोली मारी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस (Bareilly Police) ने डोलू के पिता व रिश्तेदार को उठा लिया। पूछताछ की तो किसी भी जानकारी से इन्कार किया। इधर, सर्विलांस से जब आरोपितों की काठगोदाम लोकेशन (Location) मिली तो स्वीकार किया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम उत्तराखंड रवाना हुई है।