Move to Jagran APP

Bareilly Top News : सिर्फ एक क्लिक पर पढ़ि‍ए बरेली मंडल के जिलों की आज की बड़ी खबरें

Bareilly Top News Today ग्रामीण क्षेत्र से भी तिरंगा यात्रा पूरनपुर पहुंची। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पूरनपुर नगर के सिरसा चौराहे के पास से 10 बुलडोजर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कोतवाली रोड स्टेशन रोड माधोटांडा डिवाइडर होते हुए सिरसा चौराहे पहुंची।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 06:48 PM (IST)
Bareilly Top News : सिर्फ एक क्लिक पर पढ़ि‍ए बरेली मंडल के जिलों की आज की बड़ी खबरें
Bareilly Top News Today: बरेली व आसपास की आज की बड़ी खबरें।

 Independence Day 2022 पर पीलीभीत में बुलडोजर के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा: जनपद के पूरनपुर तहसील क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने का क्रम जारी है। स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर भी नगर में दस बुलडोजर के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। ग्रामीण क्षेत्र से भी तिरंगा यात्रा पूरनपुर पहुंची। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के पर्व पर पूरनपुर नगर के सिरसा चौराहे के पास से 10 बुलडोजर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कोतवाली रोड, स्टेशन रोड, माधोटांडा डिवाइडर होते हुए सिरसा चौराहे पहुंची। यहां विधायक बाबूराम पासवान और अन्य कई लोगों ने बुलडोजर से निकली यात्रा का स्वागत किया।

loksabha election banner

Badaun News: परिवार के रचे चक्रव्‍यूह में फंसकर जेल पहुंचा पांच माह का मासूम, साजिशों की यह कहानी सुन रह जाएंगे दंग: वो अभी पांच माह का ही है। उसे तो अच्छे और बुरे का भी पता नहीं। गुनाह और साजिश जैसी बातों की तो उसमें समझ भी नहीं है। मां को देख कर हंसता, मां न मिले तो रोता। जमीन पर लोटता और मां का आंचल ढूंढता, जिस उम्र में मां-बाप, दादा-दादी का दुलार मिलना था, उस उम्र में वह साजिश का जरिया बन गया। गुनाह दादी, ताई और मां ने किया, लेकिन जेल की सलाखों के पीछे पांच माह का मासूम अभिषेक भी पहुंच गया।

Independence Day 2022: बदायूं में मदरसा संचालक को तिरंगा यात्रा निकालने से रोका, किया पथराव: बदायूं में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकालने की तैयारी कर रहे मदरसा (Madarsa) संचालक और युवकों के बीच विवाद हो गया। इमाम के तिरंगा यात्रा निकालने की बात कहने पर विरोध करने वाले मुस्लिम भड़क गए। जिसके चलते उन्होंने इमाम की जहां पिटाई कर दी। वहीं मदरसे पर पथराव भी किया।जिसके बाद आरोपित फरार हो गए। मामला उझाान के मानकपुर रोड़ स्थित मदरसा का है। यहां इमाम मो. रिजवान बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे।

Independence Day Celebration 2022: शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लहराया तिरंगा, मनाया आजादी का जश्न: शाहजहांपुर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। यहां यूपी के वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Kumar Khanna) ने शहीद पार्क (Saheed Park) में तिरंगा फहराया। जिसके बाद उन्होंने ध्वज काे सलामी दी। इस दौरान जहां गांव से शहर तक पूरा माहौल तिरंगामय नजर आया। वहीं स्कूलों में भी बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सोमवार सुबह से ही आजादी का उत्सव शुरू हो गया।

Independence Day Celebration 2022 : बरेली में कैमरे में कैद हुआ स्वतंत्रता दिवस का जश्न, कुछ ऐसा दिखा नजारा: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जश्न मनाया जा रहा है। स्कूल काॅलेजों (School And Colleges) से लेकर चौराहों तक हर जगह कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। जनप्रतिनिधियों से लेकर आम आदमी तक सभी अपने तरीके से जश्न मना रहे है। बरेली में ऐसे ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर के पर जश्न (Independence Day Celebration) मना रहे कुछ नजाराें को जागरण की टीम ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। देखिए तस्वीरों में कैद नजारे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.