एमके स्टालिन
एम के स्टालिन भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अभिनेता हैं। स्टालिन तमिलनाडु के मशहूर राजनेता करुणानिधि के तीसरे बेटे हैं। इनका नाम जोसेफ स्टालिन के नाम पर रखा गया था जिनकी मृत्यु उनके जन्म के वर्ष में ही ह
By Edited By: Published: Sun, 05 Feb 2012 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2012 03:16 PM (IST)
एम के स्टालिन भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व अभिनेता हैं। स्टालिन तमिलनाडु के मशहूर राजनेता करुणानिधि के तीसरे बेटे हैं। इनका नाम जोसेफ स्टालिन के नाम पर रखा गया था जिनकी मृत्यु उनके जन्म के वर्ष में ही हुई थी। इनका राजनीतिक करियर 1967 के चुनावों में प्रचार के साथ 14 वर्ष की आयु में शुरू हुआ था। स्टालिन 2006 के विधानसभा चुनावों के बाद तमिलनाडु सरकार में ग्रामीण विकास और स्थानीय प्रशासन मंत्री बने थे। फिलहाल स्टालिन डीएमके के कोषाध्यक्ष और युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। दरअसल, 59 वर्षीय स्टालिन को पार्टी में ज्यादा तवज्जो देने और 2009 में उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाने के बाद से ही इस बात के संकेत मिल रहे थे कि वह अपने पिता के राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगे। स्टालिन उस समय सुर्खियों में आए जब उन्हें 1975 में आपातकाल का विरोध करने के लिए आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम (मीसा) के तहत जेल में बंद कर दिया गया था। मीसा जो आतंकवाद और गुंडा अधिनियम के काफी करीब है। तमिलनाडु में स्टालिन ने 2009 के आम चुनाव में चुनाव प्रचार और अंतत: डीएमके-गठबंधन-संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की जीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें