लिसेल जोंस
27 साल की लिसेल जोंस आस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध तैराक हैं। जोंस ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पांच अन्य पदक भी अपने नाम किया है। जोंस ने पहला ओलंपिक स्वर्ण 2004 एथेंस में जीता था। इस ब
By Edited By: Published: Tue, 24 Jan 2012 02:54 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jan 2012 02:54 PM (IST)
27 साल की लिसेल जोंस आस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध तैराक हैं। जोंस ने ओलंपिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पांच अन्य पदक भी अपने नाम किया है। जोंस ने पहला ओलंपिक स्वर्ण 2004 एथेंस में जीता था। इस बार उन्होंने 4 गुणा 100 मीटर रिले में टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था। इससे पूर्व वह 2000 में हुए सिडनी ओलंपिक में दो रजत पदक जीते थे। लिसेल जोंस ने 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एक रिले रेस में और दूसरा 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इसके अलावा विश्व चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक भी जीते हैं। जोंस अपने ओलंपिक में चौथे स्वर्ण पदक जीतने की हरसंभव कोशिश करेंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें