Move to Jagran APP

नि:शुल्क कानूनी सेवाओं पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी एसएएस नागर और कंवलजीत सिंह बाजवा जिला व सैशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी शहीद भगत सिंह नागर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशन में बुधवार को सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राहों में निशुल्क कानूनी सेवाओं पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किय

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 10:50 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 10:50 PM (IST)
नि:शुल्क कानूनी सेवाओं पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
नि:शुल्क कानूनी सेवाओं पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

जागरण संवाददाता, नवांशहर : पंजाब कानूनी सेवाएं अथारिटी एसएएस नागर और कंवलजीत सिंह बाजवा जिला व सैशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी शहीद भगत सिंह नागर, जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशन में बुधवार को सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राहों में नि:शुल्क कानूनी सेवाओं पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया।

prime article banner

इस संगोष्ठी में बतौर मुख्यातिथि कमलदीप सिंह धालीवाल सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी शहीद भगत सिंह नगर नगर ने भाग लिया। उन्होंने स्कूली छात्रों को मुफ्त कानूनी सेवाओं के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, पुलिस हेल्प लाइन 100, 112 की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्र या उसके परिवार के सदस्य को मुफ्त कानूनी सहायता की जरूरत है, तो वह जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01823-223511 और पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं के टोल फ्री नंबर 1968 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK