Move to Jagran APP

Atal Bihari Death Anniversary : उत्‍तराखंड में याद किए गए अटलजी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उत्‍तराखंड में भी उन्‍हें याद किया गया और श्रद्धांजलि का दौर जारी रहा। भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्‍हें श्रद्धांजलि दी और याद किया गया।

By Nirmala BohraEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 11:35 AM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 01:55 PM (IST)
Atal Bihari Death Anniversary : उत्‍तराखंड में याद किए गए अटलजी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। जागरण

राज्‍य ब्‍यूरो, देहरादून : Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary : मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उत्‍तराखंड में भी उन्‍हें याद किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

भाजपा मुख्यालय में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्‍हें याद किया और भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी।

16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद हो गया था निधन

तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर, 1924 को हुआ था।

अटल का राजनीतिक जीवन सबके लिए प्रेरणास्रोत: अनिता ममगाई

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि पर ऋषिके शनगर निगम के पंडित दीन दयाल पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि अटल जी प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थे। यही वजह थी कि विपक्ष भी उनकी खूबियों को बिना किसी हिचक के स्वीकार करता था।

तीन बार उन्होंने देश का नेतृत्व किया और हर बार उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए। अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए कार्य किया। यही वजह रही कि उनकी लोकप्रियता सभी दलों में रही।

आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच में हैं। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उसका अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा।

श्रद्वाजंंलि अर्पित करने वालोंं मेें विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, विवेक गोस्वामी,विपिन पंत,मनीष बनवाल,अनिता रैना, राजकुमारी जुगलान, रमेश अरोरा, सुजीत यादव, अक्षय खैरवाल,रोमा सहगल, ममता नेगी, प्रमिला त्रिवेदी,शैलेन्द्र रस्तोगी,दीनदयाल राजभर, राजीव गुप्ता, कुलदीप टण्डन, अनिता बिष्ट, हेमलता चौहान, सुमिता देवी, रेखा सजवाण, विजय बिष्ट, जोनी लाम्बा, सचिदानंद भट्ट, अख्तर साबरी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.