Move to Jagran APP

उदाकिशुनगंज में चार किलो गांजा व 92 हजार रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) उदाकिशुनगंज पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 06:16 PM (IST)
उदाकिशुनगंज में चार किलो गांजा व 92 हजार रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार
उदाकिशुनगंज में चार किलो गांजा व 92 हजार रुपये के साथ तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा) : उदाकिशुनगंज पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से चार किलो गांजा और 92 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया है। बरामद रुपये गांजा की बिक्री के हैं। इस मामले में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र की पीपरा करौती पंचायत के सरपंच पति अनंत कुमार और उसके देवर पिटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों भाई के पिता का नाम जयकुमार यादव है। पुलिस ने इसे बड़ी कामयाबी मानी है। पुलिस के मुताबिक इस तस्कर का जाल कई जिलों में फैला था। पुलिस ने बताया कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के अलावा खगड़िया और सहरसा जिले के थाना क्षेत्र में गांजा तस्कर का काम किया करता था। पुलिस को इस तस्कर के बारे में पहले से सूचना मिल रही थी। यद्यपि कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। इस तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में अपने नेटवर्क तैयार किया। इसके लिए पुलिस ने सूचना वाले ठिकाने पर छापेमारी की। रविवार को गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में तस्कर को पकड़ लिया गया। गांजा और रुपये बरामद हुए। छापेमारी अभियान टीम में थानाध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी, दारोगा रामा शंकर शर्मा, प्रमोद प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, पीएसआइ अर्जुन कुमार ओझा, जितेंद्र ठाकुर, विकास कुमार, मनोज पासवान व कमांडो दस्ता महिला पुलिस शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद तस्कर को बचाने के लिए कई सफेदपोश सामने आया, लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांजा, शराब को लेकर पुलिस सख्त है। ऐसे में धंधेबाज किसी सूरत में नहीं बच सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.