Move to Jagran APP

अमृत महोत्सव : तिरंगा अभियान में ग्रामीणों की सहभागिता जारूरी

अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 05:23 PM (IST)
अमृत महोत्सव : तिरंगा अभियान में ग्रामीणों की सहभागिता जारूरी
अमृत महोत्सव : तिरंगा अभियान में ग्रामीणों की सहभागिता जारूरी

अमृत महोत्सव : तिरंगा अभियान में ग्रामीणों की सहभागिता जारूरी

loksabha election banner

जासं, बोकारो : अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्वंयसेवी संस्था मृणालिका सपनों की उड़ान एवं दैनिक जागरण के संयुक्त तत्वावधान में चास प्रखंड के अमडीहा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संस्था के संरक्षक एएस गंगवार ने कहा कि देश की आत्मा गांवों में बसती है। जबतक हम किसी कार्यक्रम को विस्तार से ग्रामीणों को अवगत नहीं कराएंगे, उसकी सफलता संदेह के दायरे में रहेगी। संस्थापक सदस्य किशु सिंह ने कहा कि गांव के बच्चों व ग्रामीणों के बीच झंडा वितरण किया गया। अध्यक्ष श्रीमती ऊषा प्रसाद व सचिव करुणा सिंह ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि उनके सुख-दुख में सदैव शामिल हैं। मौके पर कोषाध्यक्ष नीलम सिंह, किरण मिश्रा, रजनी सिन्हा, नीलम दास, रीता श्रीवास्तव, रागिनी सहित ग्रामीण मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.