Move to Jagran APP

UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई

UP Politics सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल सीएनजी रसोई गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। आटा दाल चावल सब्जी तेल दूध दही पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। सभी दूध कंपनियों ने दूध के दामों में भी वृद्धि कर दी है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 11:27 PM (IST)
UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज, डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई
UP Politics: डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई

UP News: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि महंगाई को बताया है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष महंगाई (Inflation) का ग्राफ ऊंचा ही होता रहा है। भाजपा समाज के हर वर्ग का उत्पीड़न करने से ही नहीं रुकी, उसने यह भी तय कर लिया कि अब वह बच्चों को भी नहीं छोड़ेगी।

loksabha election banner

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में डीजल-पेट्रोल, सीएनजी, रसोई गैस आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। आटा, दाल, चावल, सब्जी, तेल, दूध, दही पर भी जीएसटी लगा दिया गया है। पराग, अमूल, मदर डेयरी समेत सभी दूध कंपनियों ने दूध के दामों में भी वृद्धि कर दी है।

बच्चों के मुंह से दूध तो न छीनों

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दूध की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट में कहा कि जिस प्रकार दूध महंगा हो रहा है, उसे देखकर तो ये लगता है कि अब लोग दूधो नहाओ जैसा आशीर्वाद भी नहीं दे पाएंगे। भाजपाईयों बच्चों के मुंह से दूध तो न छीनों।

ऐसे में कैसे अमृत महोत्सव मना सकते हैं हम

एक अन्य ट्वीट में अखिलेश ने पीलीभीत के जिला महिला चिकित्सालय के बाहर खुले में हुए प्रसव का वीडियो शेयर करते हुए राज्य सरकार पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि भाजपा राज में यूपी के जिला महिला चिकित्सालय के बाहर खुले में प्रसव के लिए महिला बाध्य..। ऐसे में कैसे अमृत महोत्सव मना सकते हैं हम।

अखिलेश से मिले कामनवेल्थ के कास्य पदक विजेता विजय यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बुधवार को कामनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता विजय कुमार यादव ने मुलाकात की। विजय यादव को यह पदक जूडो के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला है। उनके साथ उनके कोच शैलेश यादव भी थे। अखिलेश ने इस मौके पर विजय और उनके कोच शैलेश यादव को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.