Move to Jagran APP

Agra Tourism Guide: आगरा में ताजमहल के अलावा घूमने के और भी हैं ठिकाने, नेचुरल स्पॉट के साथ लें मंदिराें के दर्शन का भी आनंद

Agra Tourism Guide अगर दो से तीन दिन की छुट्टी है तो आगरा घूमने के लिए बेहतर जगह है। यहां मुगलकालीन इमारतें हैं तो चंबल सेंचुरी में वाइल्ड लाइफ के आनंद लिए जा सकते हैं। वहीं मथुरा और वृंदावन में भगवान कृष्ण की लीलाओं का अनुभव किया जा सकता है।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 11:40 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 11:40 AM (IST)
Agra Tourism Guide: आगरा में ताजमहल के अलावा घूमने के और भी हैं ठिकाने, नेचुरल स्पॉट के साथ लें मंदिराें के दर्शन का भी आनंद
Agra Tourism Guide: ताजमहल पर मानसून के मौसम में इस तरह का नजारा रहता है।

आगरा, प्रतीक गुप्ता। (Agra Tourism Guide) इस महीने दो लांग वीकेंड हैं। पहला शुरू हो चुका है, दूसरा आने वाला है। इस समय ताजमहल फ्री है तो भीड़ भी उमड़ रही है। भीड़ में अगर परेशान नहीं होना चाहते हैं तो आगरा में घूमने के और भी ठिकाने हैं। 50 किलोमीटर के दायरे में तमाम जगहें, जहां नेचुरल पिकनिक स्पॉट हैं, वहीं मथुरा वृंदावन में मंदिराें के दर्शन कर रिलीजियस टूरिज्म का आनंद भी लिया जा सकता है।

loksabha election banner

इस समय देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आगरा में इस अवसर पर ताजमहल, आगरा किला, एत्माद्दौला, सिकंदरा, फतेहपुरसीकरी सहित अन्य स्मारकाें पर पांच से 15 अगस्त तक एएसआइ ने पर्यटकाें का प्रवेश मुफ्त कर रखा है। इसी के चलते दिल्ली नोएडा और दूसरे शहराें से बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा पहुंच रहे हैं। ताजमहल (Taj Mahal) पर तो भीड़ का आलम ये है कि पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठियां भी फटकारनी पड़ गयीं। अब ताजमहल के मुख्य मकबरे पर प्रवेश बंद कर दिया है, केवल परिसर के अंदर से ही ताजमहल देख सकते हैं।

लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं है। आगरा में और भी स्मारक हैं, जहां आप मुगलकालीन सभ्यता और कला काे देख सकते हैं। दो दिन का ट्रिप भी अगर प्लान करेंगे तो मजेदार रहेगा और आपको रिफ्रेश कर देगा।

आगरा किला (Agra Fort)

ताजमहल तो दुनियाभर में मशहूर है ही, इसके अलावा आगरा किला भी बेजोड़ है। यमुना के किनारे पर लाल पत्थर से बने इस किले में वह हिस्सा भी है, जहां शाहजहां को जीवन के आखिरी क्षणाें में कैद रखा गया था। उस हिस्से से शाहजहां ताजमहल को निहारता था। किले का अधिकांश हिस्सा सेना के कब्जे में है लेकिन उसके बावजूद किला देखने लायक है।

फतेहपुरसीकरी (Fatehpur Sikri)

बुलंद दरवाजे (Buland Darwaja) के लिए फतेहपुरसीकरी आगरा से 35 किलोमीटर है। लाल पत्थर से बनी इस मुगलकालीन इमारत में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह भी है। जहां की मान्यता है कि यहां धागा मानने से मन्नत पूरी होती है। जब मन्नत पूरी हो जाए तो धागा खाेलने भी आना होता है। फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) शादी से पहले अक्सर यहां फिल्म रिलीज होने से पहले मन्नत मांगने आती थीं। इसके अलावा फतेहपुरसीकरी के महल भी देखने लायक है। यहां बैठ कर तानसेन ने संगीत साधना की है।

सिकंदरा (Sikandra)

आगरा में सिकंदरा स्मारक है, ये अकबर का मकबरा है। बीच में फुव्वारे और चाराें तरफ बाग। बाग में हिरन अपनी ओर ध्यान खींचते हैं। इसकी स्थापत्य कला भी देखने लायक है। ये खंभे के स्ट्रक्चर पर बना है। एक खंभे की तरफ मुंह रखकर यदि कुछ बोलाे तो दूसरे खंभाें से आवाज आती है। एक तरह से ये टेलीफोन का काम करते हैं।

चंबल सेंचुरी (Chambal Sanctuary)

यदि आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आगरा से 50 किलोमीटर की दूरी पर धाैलपुर है। यहां चंबल सेंचुरी है। चंबल नदी का मनोरम नजारा और उसके बीच बने टापुओं पर मगरमच्छ, घड़ियाल, डॉल्फिन देखे जा सकते हैं। मोटर बोट से नदी के आनंद लिए जा सकते हैं। वहीं आगरा से 40 किलोमीटर पर पिनाहट भी है, यहां से भी चंबल नदी का नजारा ले सकते हैं।

मथुरा−वृंदावन की सैर (Mathura Vrindan)

आगरा से 50 किलोमीटर पर मथुरा है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि है। भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का अहसास कराती इस भूमि पर तमाम प्राचीन मंदिर और आश्रम हैं। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी का प्रसिद्ध मंदिर है तो बरसाना में राधारानी पर्वत पर विराजमान हैं। गोवर्धन में प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर है, जहां पर्वतराज गिरिराज की परिक्रमा लगाने लोग दूर दूर से आते हैं। भारतीय ही नहीं भगवान कृष्ण में आस्था रखने वाले विदेशी भक्त यहां नजर आते हैं।

आगरा में होटल्स (Hotels in Agra)

आगरा चूंकि पर्यटन शहर है। यहां पांच सितारा से लेकर बजट क्लास होटल्स हैं। होटल अमर विलास (Hotel Amar Vilas), होटल जेपी पैलेस (Hotel JP Palace), मुगल शेरेटन (Hotel Mughal Shereton), होटल क्लार्क शिराज (Hotel Clarks Shiraj), होलीडे इन (Hotel Holiday Inn) जहां बड़े बजट के होटल्स हैं। वहीं मीडियम और लो बजट में भी होटल्स के ढेराें ऑप्शन उपलब्ध हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.