Move to Jagran APP

Agra News: आगरा में आज खतरे के निशान के करीब होगी यमुना, जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि

Agra News गोकुल बैराज से छोड़ा गया पानी सोमवार शाम तक पहुंच जाएगा आगरा। रात को गोकुल बैराज से और छोड़ा गया था पानी। सोमवार सुबह 490 फीट के जलस्तर पर है यमुना। शाम या रात तक 493 फीट हाेगा जलस्तर। खतरे का निशान 495 फीट पर।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 12:01 PM (IST)
Agra News: आगरा में आज खतरे के निशान के करीब होगी यमुना, जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि
आगरा में यमुना पर बना स्ट्रैची ब्रिज, इस समय यहां से नदी का नजारा मनमोहक है।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में यमुना खतरे के निशान से मात्र दो फीट दूर है। यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वक्त यमुना का जल स्तर 489.90 फीट है। अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरी ने बताया कि रविवार की रात को गोकुल बैराज से पानी छोड़ा जा चुका है। इसके बाद यमुना का जलस्तर बढ़कर 493 फीट तक हो सकता है, जो कि खतरे के निशान से मात्र दो फीट कम रह जाएगा। विभाग बढ़ते जल स्तर पर लगातार निगरानी रख रहा है।

loksabha election banner

यमुना का पानी अभी तो मनमोहक स्थिति में है। लेकिन यह जलस्तर खतरे के निशान को छू सकता है। गोकुल बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार शाम तक आगरा पहुंच जाएगा। इसके बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से महज दो फुट दूर रह जाएगा। इसके बाद यह जलस्तर चिंता का कारण बन सकता है।

अधिशासी अभियंता शरद सौरभ गिरी का कहना है कि अभी खतरे जैसी कोई बात नहीं है। खतरे जैसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए विभाग अलर्ट है। पल पल की निगरानी की जा रही है। हथनीकुंड से पानी छोड़ा जा रहा है। जो कि गोकुल बैराज से होते हुए आगरा पहुंच रहा है।

नदी किनारे खेताें में आ सकता है पानी

यमुना नदी के किनारे खेताें में आज शाम तक पानी प्रवेश कर सकता है। सिकंदरा, दयालबाग, फतेहाबाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसान नदी किनारे खेती कर रहे हैं। इसके बाद यदि जलस्तर में और इजाफा होता है तो निचले इलाके में बसी आबादी को भी प्रभावित कर सकता है क्याेंकि मैदानी इलाकाें में तो फिलहाल बारिश थम चुकी है लेकिन पहाड़ाें पर बरसात जारी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.