Move to Jagran APP

पश्‍च‍िम चंपारण के 16 स्‍कूलों में खेल व एथलेटिक्स को बढ़ावा देने को अनोखा योजना

West champaran पश्‍च‍िम चंपारण के थरुहट के छात्र अब पढ़ाई के साथ खेल में भरेंगे उड़ान। खेल उपकरणों की खरीदारी पर खर्च की जाएगी 1.45 करोड राशि। जिला खेल पदाधिकारी ने स्कूलवार खेल उपकरणों की खरीदारी को लेकर डीएम को भेजा प्रस्ताव।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 06:43 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 06:43 PM (IST)
पश्‍च‍िम चंपारण के 16 स्‍कूलों में खेल व एथलेटिक्स को बढ़ावा देने को अनोखा योजना
पश्‍च‍िम चंपारण के कुछ स्‍कूल के ख‍िलाड़ि‍यों को म‍िलेगा अच्‍छा प्‍लेटफार्म। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

बेतिया, जासं। अब जिले के थरुहट इलाके के छात्र-छात्राओं को पढाई के साथ-साथ खेल व एथलेटिक्स में उड़ान मिलेगी। स्कूलों में खेल व एथलेटिक्स को बढावा देने को लेकर जिला प्रशासन व खेल विभाग की ओर से योजना को बनाई गई है। इसको लेकर कवायद भी शुरु कर दी गई है। इस कडी में थरुहट के 16 प्लस टू व हाई स्कूलों में खेल एवं एथलेटिक्स को बढावा दिया जाना है। स्कूलवार खेल उपकरणों की खरीदारी को लेकर 1 करोड 45 लाख 55 हजार 900 राशि खर्च की जायेगी। जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि खेल उपकरणों की खरीदारी को लेकर राशि आवंटित करने को लेकर जिलाधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया। जिसमें विभिन्न उपकरणों का अनुमानित राशि भी बताई गई है। उन्होंने बताया कि खेल व एथलेटिक्स को लेकर जिले थरुहट बहुल प्रखंड गौनाहा के 4 हाई स्कूल, रामनगर के 2 हाई स्कूल, 1 प्लस टू विद्यालय,बगहा-2 के 3 प्लस टू विद्यालय,1 हाई स्कूल, 2 मध्य विद्यालय व मैनाटांड के 1 प्लस टू,1 हाई एवं 1 मध्य विद्यालय शामिल है। इन विद्यालयों में खेल व एथलेटिक्स को बढावा देने को योजना बनाई गई है।

loksabha election banner

विद्यालयवार खरीदी जाने वाली खेल व एथलेटिक्स उपकरण

थरुहट के विद्यालयों के बालिकाएं तीरंदाजी में अब निशाना लगायेंगी,तो बालक भी हाथ अजमायेंगे। इसको लेकर विद्यालयवार खेल व एथलेटिक्स उपकरणों की खरीदारी की जायेगी। जिन विद्यालयों में कबड्डी,तीरंदाजी,फुटबॉल, एथलेटिक्स, जिम व बॉलीबॉल उपकरण खरीदारी करनी है,उसमें गौनाहा के हाई स्कूल बेलसंडी,रघुवीर हाई स्कूल जमुनिया,हाई स्कूल सेमरा,उत्क्रमित हाई स्कूल गौनाहा, रामनगर के प्लस टू गोबरहिया दोन,हाई स्कूल बखरी,हाई स्कूल शामिल है। इसके अलावे बगहा-2 में प्लस टू एनबीएसएम नरईपुर,राज्य संपोषित प्लस टू हरनाटांड,युगुल साह एसटी-एससी प्लस टू हरनाटांड, मध्य विद्यालय बैरागी सोनवरसा,उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौतनवा, मैनाटांड में राज्य संपोषित प्लस टू रमपुरवा,हाई स्कूल रामपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिंदी पुरैनिया में भी खेल व एथलेटिक्स उपकरणों की खरीदारी होनी है। इन विद्यालयों में कुश्ती,एथलेटिक्स,वॉलीबॉल,फुटबॉल,जिम व भारोतोलन उपकरणों की खरीदारी की जानी है। वही उत्क्रमित माध्यमिक विधालय रामपुर में बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण कराया जाना है।

खेल व एथलेटिक्स उपकरणों पर खर्च होने वाली राशि

थरुहट के 16 विद्यालयों में खेल व एथलेटिक्स उपकरणों पर खरीदारी को लेकर राशि खर्च की जायेगी। कबड्डी उपकरण पर 37 लाख 66 हजार,एथलेटिक्स उपकरण पर 34 लाख 54 हजार 400, बैडमिंटन उपकरण पर 23 लाख 25 हजार,तीरंदाजी उपकरण पर 23 लाख 45 हजार,फुटबॉल उपकरण पर 5 लाख 78 हजार 400 व भारोतोलन उपकरण पर 20 लाख 88 हजार राशि खर्च की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.