गया में रक्षा बंधन पर राखी बांधने आ रही मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, भाई की मौत, बहन और भांजा सुरक्षित, सदमे में बहन
गैरा गांव से अपने भाई के साथ बहन और दो वर्षीय भांजा को लेकर बाइक पर खाप गांव में रक्षा बंधन पर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार में चल रही अज्ञात बोलेरो ने बाइक को धक्का मार दिया। इसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
संवाद सूत्र, आमस : गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत शुक्रवार को हो गई। शुक्रवार की सुबह पहली घटना तब हुई जब औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के गैरा गांव से अपने भाई के साथ बहन और दो वर्षीय भांजा को लेकर बाइक पर सवार होकर मायके रक्षा बंधन पर आ रहे थे। बहन का मायके गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के खाप गांव में है। तभी जीटी रोड कमाइन मोड़ के पास तेज रफ्तार में चल रही अज्ञात बोलेरो ने बाइक को धक्का मारा। इसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई।
मृतक की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के खाप गांव निवासी 19 वर्षीय विक्रम कुमार के रूप में की गई। जबकि उसकी बहन सुषमा देवी और दो वर्षीय भांजा को हल्की चोट लगी। इसमें स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। घटना की सूचना मृतक के घर वालों को दी गई। जहां रक्षा बंधन पर हुई घटना से मातम पसर गया। बहन ने रक्षा बंधन पर अपने भाई के खोने पर बहन सदमा में है। उसका भाई ससुराल से लाने गया था। मायके में भाई रक्षा बंधन पर बहन की इंतजार कर रहे थे। इसी बीच दुखद जानकारी मिली। सभी पीड़ित परिवार घटनास्थल पर दौड़े। पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना के बाद बोलेरो को लेकर चालक फरार हो गया।
दूसरी घटना दोपहर बाद मलरवाडीह गांव के पास एक बाइक सवार साइकिल वाले को बचाने के क्रम में बुरी तरह जख्मी हो गया। इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमस पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आमस थाना क्षेत्र के सुपाई गांव निवासी 20 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में की गई है। साइकिल पूरी सुरक्षित है। उसे कुछ नहीं हुआ है।
आमस के प्रभारी थाना अध्यक्ष नवीन कुमार वत्स ने बताया कि सड़क हादसा में मृत हुए दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया गया है। इधर घटना के बाद मृतक के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं विक्रम के साथ बाइक पर बैठी उसकी बहन और मासूम भांजा भी घायल हो गया है।