Move to Jagran APP

Tiranga Yatra Bhopal: भोपाल में दिखा अनोखा नजारा, 75 नौकाओं पर निकली भव्‍य तिरंगा यात्रा

Tiranga Yatra in Bhopal भोपाल की बड़ी झील में नावों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। बाइक रैली के रूप में सैकड़ों युवक हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल आए तो ड्रोन के जरिए आसमान में तिरंगा भी फहराया गया।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 12:39 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 12:39 PM (IST)
Tiranga Yatra Bhopal: भोपाल में दिखा अनोखा नजारा, 75 नौकाओं पर निकली भव्‍य तिरंगा यात्रा
Tiranga Yatra Bhopal: 75 नावों पर भारत माता और वंदे मातरम के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुई

भोपाल, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Tiranga Yatra in Bhopal: देश और राज्य के साथ-साथ राजधानी भोपाल भी इस समय 'आजादी के अमृत महोत्सव' मना रहा है। घर-घर तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रविवार सुबह बड़ी झील में नावों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

loksabha election banner

इसके साथ ही ड्रोन के जरिए आसमान में तिरंगा भी फहराया गया। वहीं, बाइक रैली के रूप में सैकड़ों युवक हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल आए। इस मौके पर वोट क्लब में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग समेत बड़ी संख्या में नेता और नागरिक मौजूद रहे।

भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे

रविवार सुबह 11 बजे बड़ी झील स्थित वोट क्लब से 75 नावों पर भारत माता और वंदे मातरम के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा शुरू हुई। हालांकि, उस समय तेज हवा के कारण नाविकों के लिए पानी में नाव को संभालना मुश्किल हो रहा था।

ऐसे में इन नावों को कुछ दूर तक रस्सियों की मदद से बांधकर मोटर वोट के जरिए घुमाया गया। यह तिरंगा जल यात्रा वोट क्लब से निकली और पानी को वीआइपी रोड तक ले गई और वापस वोट क्लब की ओर लौट गई। इस अनोखे तिरंगे यात्रा को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग तालाब के किनारे शीतलदास के बगीचे और वीआईपी रोड पर जमा हो गए।

इस मौके पर वोट क्लब और वीआईपी रोड समेत अन्य जगहों को तिरंगे से सजाया गया है। हाथों में तिरंगा लिए लोग वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते भी दिखे।

हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान

इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में हर घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया था। आज पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी की बातें सुन रहा है। तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर युवाओं में उत्साह है।

बड़े-बुजुर्ग अपने घरों में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं। बच्चों को भी तिरंगे के रंग में रंगा जा रहा है। हर तरफ आजादी की खुशियां मनाई जा रही हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.