हरियाली बचाने भारत भ्रमण पर निकले जीरकपुर के अभिषेक
जीरकपुर के 24 वर्षीय अभिषेक मान इंडिया टूर पर निकले हैं। वह तीन महीने में चार राज्यों का सफर तय करेंगे। अभिषेक मान का कहना है कि उसका हर स्टेट में पौधारोपण करने का लक्ष्य है। अभिषेक ने बताया कि वह जीरकपुर से दिल्ली लखनऊ असम सिलीगुड़ी और मेघालय के रास्ते होता हुआ चार स्टेट का सफर तय करेगा जिस पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का खर्च आएगा।
जागरण संवाददाता, जीरकपुर :
जीरकपुर के 24 वर्षीय अभिषेक मान इंडिया टूर पर निकले हैं। वह तीन महीने में चार राज्यों का सफर तय करेंगे। अभिषेक मान का कहना है कि उसका हर स्टेट में पौधारोपण करने का लक्ष्य है। अभिषेक ने बताया कि वह जीरकपुर से दिल्ली, लखनऊ, असम, सिलीगुड़ी और मेघालय के रास्ते होता हुआ चार स्टेट का सफर तय करेगा, जिस पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का खर्च आएगा। अभिषेक मान ने बताया कि उसने उस सफर को तय करने के लिए 150 सीसी वाली एक इटालियन बाइक खरीदी है। एक दिन में 500 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य
अभिषेक ने बताया कि वह एक दिन में 500 किलोमीटर का सफर तय करेगा। जहां वह रात का स्टे करेगा उसके आसपास सरकारी स्कूल, अस्पताल व किसी सरकारी संस्था में पौधा लगाएगा। धरती बचाओ, पेड़ बचाओ है मिशन
मान ने बताया कि इस टूर का स्लोगन 'धरती बचाओ पेड़ बचाओ' रखा गया है। उसने बताया कि टूर का सारा खर्चा उनके पिता करेंगे, जिनका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। पहले भी कर चुके हैं कई टूर
अभिषेक ने बताया कि वह पहले भी उसने कई टूर लगाए हैं। वह कश्मीर- टू- कन्याकुमारी, चंडीगढ़ से लहौल स्पीति और नेपाल का दौरा भी कर चुका हैं। उसने बताया कि वह भारत का पहला युवा है, जिसने इतना लंबा सफर तय किया है। इसके लिए उसका नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड के लिए भेजा गया है। अभिषेक ने बताया कि उसने अपना पहला टूर साइकल पर किया था। उसने जो साइकिल इस्तेमाल किया इस बड़े टायर वाले साइकिल जिसे सफर में बहुत ही कम लोग इस्तेमाल करते हैं। अपने सफर के बारे में बताते हुए अभिषेक ने कहा कि लाहोल स्पीति के सफर पर उसकी बाइक खराब हो गई थी, जिसे उसने खुद चार घंटे लगाकर रिपेयर किया था और उसके बाद यात्रा पूरी की। मान ने बताया की वह पिछले तीन सालों से बाइक टूर कर रहा है। अभिषेक ने कहा कि वह बाइक पर पूरा वर्ल्ड घूमना चाहता है।