इंदिरापुरम पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी बदमाश
जागरण संवाददाता साहिबाबाद इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने रविवार को 20 हजार रुपये के इनाम
By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 03:25 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 03:25 PM (IST)
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने रविवार को 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि ताज कालोनी मसूरी का रिजवान साथी निखिल के साथ दिल्ली-एनसीआर में लूट करता था। दोनों पर इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। 17 जून को निखिल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। रिजवान फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने एक माह पहले उसके ऊपर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को उसे भी दबोच लिया गया। उसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें