Move to Jagran APP

सड़क हादसों में दो की मौत, महिला समेत तीन घायल

विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 05:42 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 05:42 PM (IST)
सड़क हादसों में दो की मौत, महिला समेत तीन घायल
सड़क हादसों में दो की मौत, महिला समेत तीन घायल

जागरण संवाददाता, लुधियाना : विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित वाहन चालकों के खिलाफ पांच केस दर्ज कर उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

मालेरकोटला रोड स्थित गांव सरींह के पास मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। थाना डेहलों पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ सुलखन सिंह ने बताया कि उक्त केस गांव घवद्दी निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उसने बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा के थाना कटड़ा स्थित गांव पिपली माझा निवासी राहुल तिवारी (37) उसके साथ लेबर का काम करता था। 12 अगस्त की रात किसी अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

कूमकलां के गांव चक सरवण नाथ इलाके में किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अगले दिन सिविल अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

ताजपुर रोड के बीसीएम स्कूल कट के पास टाटा 407 की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ रणधीर सिंह ने बताया कि उक्त केस ताजपुर रोड स्थित अंबर पैलेस के निकट रहने वाले मोहम्मद इरशाद की शिकायत पर दर्ज किया गया।

समराला चौक में पैदल जा रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार घायल कर दिया। इलाज के लिए उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने नामदेव कालोनी की गली नंबर तीन निवासी सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर निवासी अवतार कौर (44) की शिकायत पर केस दर्ज किया।

गुरु अर्जुन देव नगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटर सवार घायल हो गया। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने अब ब्रीजा कार नंबर पीबी10एचवी3253 के अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.