सलमान ने फार्म हाउस में मनाया 52वां जन्मदिन
पार्टी में ही 'टाइगर जिंदा है' को मिल रही कामयाबी का जश्न भी मनाया गया।
मुंबई, एंटरटेनमेंट ब्यूरो। सलमान खान का 52वां जन्मदिन मुंबई से करीब 100 किमी दूर पनवेल में उनके फार्म हाउस पर मनाया गया। इस मौके पर परिजनों के अलावा करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। जन्मदिन की पार्टी में शामिल मेहमानों की गिनती सौ से भी कम थी। पार्टी की तैयारियां सलमान की छोटी बहन अर्पिता की देखरेख में हुई। अर्पिता ने ही मेन्यू तय किया था, जिसमें खान परिवार की पसंदीदा बिरयानी के अलावा वेज और नानवेज के लगभग 20 आइटम रखे गए। पार्टी में ही 'टाइगर जिंदा है' को मिल रही कामयाबी का जश्न भी मनाया गया।
सलमान एक दिन पहले ही पनवेल पहुंच गए थे। परिवार के लोग भी बुधवार शाम पहुंच गए। सलमान के अधिकतर मित्र विराट अनुष्का की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने के बाद पनवेल रवाना हुए। एक और सेलिब्रिटी ने सलमान की पार्टी में पहुंच सबको चौंका दिया। वह थे महेंद्र सिंह धौैनी। धौनी अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन पार्टी में पहुंचे। धौनी पहली बार सलमान के किसी समारोह में नजर आए। बॉलीवुड से पहुंचने वालों में अनिल कपूर प्रमुख रहे। सलमान के दोबारा दोस्त बने शाहरुख खान इस सेलिब्रेशन से दूर रहे।
यह भी पढ़ें: जाति सूचक टिप्पणी करने पर सलमान व शिल्पा के खिलाफ एफआइआर