Move to Jagran APP

बसने योग्य शहरों में महाराष्ट्र का पुणेे नंबर वन

महाराष्ट्र का पुणेे देश में बसने के लिहाज से सबसे अच्छा शहर है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रलय की ओर से जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में यह बात सामने आई है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 15 Aug 2018 12:08 PM (IST)Updated: Wed, 15 Aug 2018 12:08 PM (IST)
बसने योग्य शहरों में महाराष्ट्र का पुणेे नंबर वन

 नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। महाराष्ट्र का पुणेे देश में बसने के लिहाज से सबसे अच्छा शहर है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रलय की ओर से जारी ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स में यह बात सामने आई है। इनडेक्स में राजधानी रांची 68वें धनबाद 94वें पायदान पर है।

loksabha election banner

इस इनडेक्स में झारखंड के सिर्फ दो शहरों रांची और धनबाद को ही जगह मिल पाई है। विभिन्न मानकों के आधार पर मंत्रालय की ओर से तैयार 111 शहरों की इस सूची में उत्तर भारत के चंडीगढ़ के अलावा कोई भी शहर टॉप 20 में जगह नहीं बना पाया है। राजधानी दिल्ली को सूची में 65वें स्थान पर रखा गया है। उत्तर प्रदेश का रामपुर आखिरी पायदान पर है। 

सूची में अव्वल रहे पुणेे में शुद्ध हवा, पानी, सुरक्षा, संरक्षा, रोजी रोजगार, आवास, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और मजबूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल को टॉप टेन की सूची में जगह मिली है।

महाराष्ट्र के ही तीन और शहरों नवी मुंबई, ग्रेटर मुंबई और ठाणो ने टॉप टेन में जगह बनाई है। चंडीगढ़ पांचवें स्थान पर है। 111 शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश का रामपुर शहर सबसे निचले पायदान पर है। उत्तर प्रदेश, बिहार व तमिलनाडु जैसे बड़ी शहरी आबादी वाले राज्यों का हाल सबसे खराब है। पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के शहरों की स्थिति डांवाडोल है। यहां का कोई भी शहर टॉप 20 में जगह नहीं बना पाया।

टॉप टेन की सूची में पुणेे, नवी मुंबई, ग्रेटर मुंबई, तिरुपति, चंडीगढ़, ठाणो, रायपुर, इंदौर, विजयवाड़ा और भोपाल का नाम है। बनारस को 33वें, झांसी को 34वें स्थान पर रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.