सीडीआर मामले में पुलिस ने दर्ज किए आयशा के बयान
दरअसल, अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी के फोन की जांच के दौरान आयशा का नाम निकलकर सामने आया था।
By BabitaEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 10:11 AM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 10:24 AM (IST)
style="text-align: justify;">ठाणे, जेएनएन। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) घोटाले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को पुलिस ने अभिनेता जैकी श्राफ की पत्नी आयशा श्राफ के बयान दर्ज किए। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अभिषेक त्रिमुखी ने बताया कि आयशा श्राफ ने जो जानकारियां दी हैं, उनकी जांच की जा रही है। दरअसल, अधिवक्ता रिजवान सिद्दीकी के फोन की जांच के दौरान आयशा का नाम निकलकर सामने आया था।
लिहाजा पुलिस ने उन्हें 20 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। रिजवान को पुलिस ने 16 मार्च को गिरफ्तार किया था और बाद में बांबे हाई कोर्ट के आदेश पर रिहा कर दिया था। दरअसल, गैरकानूनी रूप से लोगों की कॉल डिटेल हासिल करने वाले एक रैकेट का पुलिस ने 24 जनवरी को पर्दाफाश किया था। तब पुलिस ने चार प्राइवेट डिटेक्टिव्स को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से पुलिस अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें