हेलमेट न पहनने पर रोका तो महिला ने कर दी पुलिसकर्मी की पिटाई, वीडिया वायरल
बिना हेलमेट पहने अपने साथी के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर फर्राटे भर रही महिला ने रोके जाने पर एक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना मुंबई के कलबादेवी स्थित कॉटन एक्सचेंज नाका पर शनिवार को हुई।
मुंबई, प्रेट्र। बिना हेलमेट पहने अपने साथी के साथ दो पहिया वाहन पर सवार होकर फर्राटे भर रही महिला ने रोके जाने पर एक पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना मुंबई के कलबादेवी स्थित कॉटन एक्सचेंज नाका पर शनिवार को हुई। इसका वीडियो ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो गया है।
महिला अपने सहयोगी के साथ स्कूटी से कहीं जा रही थी। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोका तो महिला उग्र हो गई और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। महिला भीड़ जुटने के बाद भी पुलिसकर्मी को पीटती रही।
Mumbai: Two persons, including a woman who was seen thrashing a police personnel on duty & misbehaving with him on Kalbadevi Road in a viral video, have been arrested.
The woman has alleged that the police personnel had abused her.
(Image - screengrab from viral video) pic.twitter.com/ENWGxBqxiA— ANI (@ANI) October 24, 2020
इस दौरान अपनी गलती को छिपाने के लिए उसने पुलिसकर्मी पर गाली देने का आरोप भी लगाया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर आ गए। पुलिस ने आरोपित महिला व उसके साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। घटना का संज्ञान लेते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट कर आरोपित महिला के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने इसे मुंबई पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया।