म्यूनिसिपल बैठक में हंगामा, पार्षदों ने की खुद पर कैरोसीन छिड़क आग लगाने की कोशिश
महानगरपालिका सभा में ब्रह्मपुरी का विकास नहीं होने का आरोप लगाते हुए एमआईएम के नगरसेवक हबीब बागवान व महानगरपालिका की नगरसेविका आसिया बेगम बागवान ने आत्मदाह का प्रयास किया।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2016 05:52 AM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2016 05:56 AM (IST)
नागपुर। स्थानीय महानगरपालिका की सर्वसाधारण सभा में ब्रह्मपुरी का विकास नहीं होने का आरोप लगाते हुए एमआईएम के नगरसेवक हबीब बागवान व महानगरपालिका की नगरसेविका आसिया बेगम बागवान ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इस घटना से सभागृह में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया था। उपस्थित नगरसेवकों ने उन्हें रोका।
ब्रह्मपुरी के विकास के लिए आई हुई निधि का अन्य क्षेत्र में उपयोग किए जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने यह कदम उठाया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें