लिव इन पार्टनर की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार Nagpur News
live-in partner लिव-इन पार्टनर की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 03:28 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 03:28 PM (IST)
नागपुर, एएनआइ। महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को केलवाड-पांढुर्ना राजमार्ग के पास लिव इन पार्टनर की हत्या करने के आरोप में एक 28 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक लिव इन पार्टनर की हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।
सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपित ने कई अहम खुलासे किए हैं। मगर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
ठाणे में मिले दो शव
इस बीच, ठाणे के केसी इंजीनियरिंग कॉलेज कोपरी के पास मित्गर क्रीक में दो शव मिले हैं। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के सदस्य, पुलिस अधिकारी और अग्निशमन दल स्थल पर मौजूद हैं। अभी तक मारे गए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें