भारत एक है, भारतीय एक हैं : भागवत
भागवत ने कहा, 'इंडिया सिंधु से आया, क्या इसमें कावेरी है? भारत में यह नहीं है? भारत एक है, सभी भारतीय एक हैं।
By BabitaEdited By: Published: Tue, 17 Apr 2018 03:25 PM (IST)Updated: Tue, 17 Apr 2018 03:28 PM (IST)
मुंबई, प्रेट्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि 'इंडिया' नाम का शब्द सिंधु नदी (इंडस) के नाम से निकला। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा समावेशी शब्द 'भारत' इस देश को संबोधित करने का वैकल्पिक तरीका है। संघ प्रमुख सोमवार को बांबे स्टॉक एक्सचेंज में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
भागवत ने कहा, 'इंडिया सिंधु से आया, क्या इसमें कावेरी है? भारत में यह नहीं है? भारत एक है, सभी भारतीय एक हैं। अंग्रेजी में भी आप भारतीय लिख सकते हैं। इसे 'भारतीय' के रूप में लिखने से भाषा के किसी नियम का उल्लंघन नहीं होता है क्योंकि व्यक्तिवाचक संज्ञा का अनुवाद नहीं होता है।'
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें