महिला से दुष्कर्म की कोशिश में गिरफ्तार
misbehave with woman. महाराष्ट्र में महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, मुकुंदवाड़ी क्षेत्र में राजनगर का रहने वाला किशोर विलास (22) को अपने पिता की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया गया था। गत 25 मार्च की रात को एमआइडीसी वालुज की रहने वाली महिला अपनी सात साल की बेटी के साथ शाहनोर्मिया दरगाह पर लिफ्ट मांगने के लिए खड़ी हो गई।
इसी दौरान किशोर अपनी बाइक से वहां गुजरा और महिला को उसकी बेटी के साथ घर छोड़ने के लिए लिफ्ट दी। राजनगर के नाले के पास वह महिला को धमकाने लगा और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने कहा कि वह एचआइवी पॉजिटिव है, जिसके बाद किशोर वहां से चला गया।
इसके बाद महिला ने किशोर के खिलाफ अपहरण व छेड़खानी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित का स्केच तैयार उसे पकड़ लिया।