Maharashtra: पालघर के मोखदा इलाके में दर्दनाक हादसा, एक परिवार के चार लोगों की जलने से मौत
महाराष्ट्र के पालघर में रविवार देर रात एक घर में आग लगने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ये लोग अपने घर मे सो रहे थे। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की भी खबर है।
मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र के पालघर में मोखदा इलाके में रविवार देर रात घर में आग लगने से एक परिवार की दो महिला, एक किशोर लड़की और एक लड़के की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पालघर आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग सो रहे थे।
गौरतलब है कि हिमाचल के चंबा में भी आज एक दर्दनाक अग्निकांड में दो बच्चों समेत चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। इस हादसे में 9 मवेशियों की भी जलने से मौत हो गई। हालांकि जिस समय आग लगी उस समय वहां बारिश हो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार चुराह के सुइला गांव में एक मकान में रविवार रात 11 बजे आग लग गई थी। मरने वालों की पहचान देसराज (30) उसकी पत्नी डोलमा (25) व दो बच्चे के रूप में हुई है।