फसल खराब होने के बाद महाराष्ट्र में तीन किसानों ने आत्महत्या की
farmer. महाराष्ट्र में फसल खराब होने के बाद तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 01:09 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 01:09 PM (IST)
उस्मानाबाद, प्रेट्र। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में बुधवार को तीन किसानों आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि फसल खराब होने और सूखे के कारण किसानों ने यह कदम उठाया है। शुक्रवार को 70 वर्षीय किसान सखाराम वसंत राठौड़ ने ओमेगा तहसील में पेड़ में फांसी लगा ली जबकि लक्ष्मण माने ने शिंगोली गांव में आत्महत्या की।
सुंदाना गांव में सतीश विश्वनाथ कुटे ने भी बुधवार को ही आत्महत्या की। मामलों की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें