Car Accident Mumbai: मुंबई में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरायी, छह माह की बच्ची समेत तीन की मौत
Car accident Mumbai मुंबई के वरली में तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
मुंबई, एएनआइ। मुंबई के वरली में एक तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकरा जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार इस हादसे में कार चलाने वाली महिला को भी गंभीर चोटें आयी हैं। महिला को अस्पताल के आइसीयू में भर्ती करवा दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है। कार दुर्घटना में मरने वाले तीनों लोग महिला चालक के रिश्तेदार थे। मृतकों में एक छह माह की बच्ची, दूसरी उसकी 70 वर्ष की मां और तीसरी उसकी 62 वर्षीय एक रिश्तेदार बतायी गयी है।
अभी तक मिला जानकारी के अनुसार इस हादसे में घायल हुई महिला की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है उसे यहां के जसलोक अस्पताल के आइसीयू विभाग में भर्ती करवाया गया है। कार चलाने वाली ये महिला मुंबई के अंधेरी की रहने वाली है। दुर्घटनों के समय वहां मौजूद चश्मदीदों के अनुसार ये हादसा वर्ली मेला रेस्टोरेंट जंक्शन पर हुआ था। हादसे के समय कार की रफ्तार काफी तेज थी। स्पीड ब्रेकर पर कार ने अपना संतुलन खो दिया था जिसके बाद वह डिवाइडर से जा टकरायी।
इस तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के कारण उसमें सवार छह माह की बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। आप दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि कार की रफ्तार कितनी तेज रही होगी। कार चलाने वाली महिला का नाम नमिता चांद बताया गया है।
गौरतलब है कि राजस्थान के जोधपुर से भी एक दर्दनाक हादसे की खबर आयी हैं यहां बालोतरा-फलोदी हाइवे पर एक ट्रक और जीप की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। ये हादसा इतना भयावह था कि ट्रक जीप के ऊपर चढ़ गया था और उसे पूरी तरह से रौंद दिया था।
Accident in Rajasthan: जोधपुर में ट्रक और जीप की जोरदार टक्कर में 11 की मौत तीन घायल