Move to Jagran APP

सोशल मीडिया पर फर्जी अकांउट बना मुंबई पुलिस को बदनाम करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा

ट्विटर इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे विभिन्न सेाशल मीडिया प्लेटफार्मों पर फर्जी अकांउट बनाकर मुंबई पुलिस आयुक्‍त और पुलिस बल के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने और उनके खिलाफ भ्रामक बातों का प्रचार करने वालों के खिलाफ अब मुंबई पुलिस अब सख्‍त कार्रवाई करेगी।

By Babita kashyapEdited By: Published: Tue, 06 Oct 2020 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2020 10:11 AM (IST)
सोशल मीडिया पर फर्जी अकांउट बना मुंबई पुलिस को बदनाम करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
मुंबई पुलिस साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर

मुंबई, एएनआइ। मुंबई पुलिस साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने बताया कि ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे विभिन्न सेाशल मीडिया प्लेटफार्मों पर मुंबई पुलिस आयुक्त को बदनाम करने और पुलिस बल के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के लिए कई सोशल मीडिया खाता धारकों के खिलाफ आईटी अधिनियम के तहत दो एफआइआर दर्ज की गयी हैं। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्‍स रिपोर्ट के बाद मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना झूठी खबरें फैला पुलिस को बदनाम करने वालों पर नकेल कसने में जुट गयी है।  

loksabha election banner

सोमवार को एक संवाददाता सम्‍मेलन में मुंबई पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह ने कहा था कि साइबर सेल अब ऐसे लोगों की पहचान करने में लगी हुई है जो फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर भ्रामक और झूठी खबरें फैलाते हैं और मुंबई पुलिस को बदनाम कर रहे हैं। मुंबई पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए जो जाल बुना जा रहा है उसकी पूरी तरह से जांच की जायेगी। सिंह ने कहा कि ये साफ हो चुका है कि सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे एक अभियान के तहत मुंबई पुलिस को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्मो पर फर्जी अकाउंट बनाये गये हैं। मुंबई पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करेगी और उन पर शिकंजा कसेगी। इस मामले में कुछ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने याचिका दाखिल की है यह मामला अदालत में है जिस पर आगामी 8 अक्टूबर को सुनवाई होगी जिसके बाद मुंबई पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.