Move to Jagran APP

Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे कैबिनेट में कोई महिला नहीं, सुप्रिया सुले ने कहा- नारी शाक्ति के साथ अन्‍याय

Maharashtra Cabinet Expansion एनसीपी की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) का कहना है कि एकनाथ शिंदे (Shinde government) ने मंत्रिमंडल का विस्तार (Maharashtra Cabinet Expansion) किया। लेकिन उसमें एक भी महिला को जगह नहीं दी गई है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 08:53 AM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 08:53 AM (IST)
Maharashtra Cabinet Expansion: शिंदे कैबिनेट में कोई महिला नहीं, सुप्रिया सुले ने कहा- नारी शाक्ति के साथ अन्‍याय
कैबिनेट में एक भी महिला को जगह नहीं दिए जाने पर सुप्रिया सुले से सवाल उठाया है।

मुंबई, एजेंसी। एकनाथ शिंदे (Shinde government) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के 41 दिन बाद अपने मंत्रिमंडल का विस्तार (Maharashtra Cabinet Expansion) किया। भाजपा से 9 और शिंदे गुट की शिवसेना से 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

loksabha election banner

हालांकि इस कैबिनेट में एक भी महिला को जगह नहीं दी गई। इस पर एनसीपी की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ट्वीट शेयर कर निशाना साधा है।

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार सुप्रिया सुले ने कहा, 'महिलाओं को आरक्षण देने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य था। दुर्भाग्य से राज्य मंत्रिमंडल में 18 मंत्री हैं, लेकिन एक भी महिला नहीं है। देश में महिलाओं की आबादी 50% है, लेकिन इस कैबिनेट में उनका प्रतिनिधित्व नहीं है। यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है।"

पीएम मोदी का ट्वीट शेयर कर निशाना साधा

पीएम मोदी के ट्वीट को शेयर करते हुए एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने सवाल किया, 'पीएम कहते हैं कि देश के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है। इसके लिए उन्हें सिर्फ 'होम मेकर' नहीं, बल्कि 'राष्ट्र निर्माता' होना चाहिए। सुप्रिया सुले ने कहा कि यह राज्य की नारी शक्ति के साथ अन्याय है।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्य

भाजपा से कैबिनेट में शामिल सदस्य राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, रवींद्र चव्हाण, अतुल सावे और मंगलप्रभात लोढ़ा हैं। शिंदे गुट से मंत्री पद की शपथ लेने वाले सदस्यों में गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीप भुमरे, उदय सामंत,

तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर और शंभूराज देसाई शामिल हैं। शिंदे के एक सहयोगी ने बताया कि राज्य के किसी मंत्री ने शपथ नहीं ली, बाद में कैबिनेट का फिर से विस्तार किया जाएगा।

मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़कर 20

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत 18 विधायकों ने दक्षिण मुंबई के राजभवन में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या अब बढ़कर 20 हो गई है,

जो अधिकतम 43 सदस्यों की संख्या के आधे से भी कम है। 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.