Move to Jagran APP

Maharashtra: झारखंड के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो को धमकी देने वाला शख्‍स मुंबई से गिरफ्तार

झारखंड के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश कुमार महतो धमकी देने का आरोपित शख्‍स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले साल 14 अगस्‍त को जान से मारने की धमकी देने शख्‍स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 08:00 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 08:09 AM (IST)
Maharashtra: झारखंड के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो को धमकी देने वाला शख्‍स मुंबई से गिरफ्तार
झारखंड के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो को धमकी देने वाला शख्‍स गिरफ्तार

मुंबई, एएनआइ। झारखंड के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो ( Former Deputy Chief Minister of Jharkhand Sudesh Mahato) को धमकी देने वाले व्‍यक्ति को मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने गिरफ्तार कर लिया है। व्‍यक्ति पर आरोप है कि उसने पिछले साल 14 अगस्‍त को झारखंड के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश कुमार महतो को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देने वाले शख्‍स का नाम कमलेश पांडे है। इसे मंगलवार को शिवाजी नगर के बैंगनवाड़ी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। 

loksabha election banner

 मिली जानकारी के अनुसार सुदेश महतो से इस शख्‍स ने फोन पर 15 लाख रुपये की मांग की थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने सुदेश महतो से कहा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनके घर में घुस कर गोली मार देंगे। धमकी मिलने के बाद महतो ने रांची के गोंडा पुलिस स्‍टेशन में शिकायत की और मामला दर्ज करवाया। इसके बाद झारखंड पुलिस ने उत्‍तर प्रदेश और मुंबई पुलिस से इस बारे में बात की और इस शख्‍स को गिरफ्तार करने की मांग की।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को इस आरोपी की फोटो और मोबाइल लोकेशन के आधार पर  शिवाजी नगर के बैंगनवाड़ी इलाके से इसे हिरासत में ले लिया। कमलेश पांडे पर उत्‍तर प्रदेश और झारखंड में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते कई वर्षों से पुलिस इस शख्‍स की तलाश कर रही थी।

Ratan Tata की कार के नंबर वाली प्‍लेट लगा घूम रही थी महिला, कटा चालान खुली पोल

Facebook पर लाइव सुसाइड कर रहा था युवक, आयरलैंड FB अधिकारियों ने बचाई जान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.