Move to Jagran APP

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

ठाणे पुलिस ने अवैध वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। लुकआउट नोटिस दरअसल किसी व्यक्ति के देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए जारी किया जाता है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 09:49 AM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 09:49 AM (IST)
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ ठाणे पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस

ठाणे, एएनआइ। अवैध वसूली मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) के खिलाफ ठाणे पुलिस ने लुकआउट नोटिस (lookout notice) जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे नगर थाने में परमबीर और 27 अन्य के खिलाफ कारोबारी केतन तन्ना की शिकायत पर मामला दर्ज कराया गया था। बता दें कि किसी व्यक्ति के देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया जाता है। थाने में दर्ज की गई एफआइआर में कई अन्‍य पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल थे।

loksabha election banner

गौरतलब है कि बीती 30 जुलाई को बिजनेसमैन केतन तन्‍ना ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्‍नर परमबीर सिंह और अन्‍य 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिसके बाद ये नोटिस जारी किया गया है। तन्ना का आरोप है कि परमबीर सिंह जब जनवरी 2018 से फरवरी 2019 के बीच ठाणे के पुलिस आयुक्त थे, तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दे उनसे 1.25 करोड़ रुपये वसूले थे। बता दें कि परमबीर सिंह ने राज्‍य के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर पूर्व महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। देशमुख पर ट्रांसफर और पोस्टिंग में हस्तक्षेप का भी आरोप है। उच्च न्यायालय के आदेश पर ही सीबीआइ इन सभी आरोपों की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.