Move to Jagran APP

spicejet: दुबई जा रहे स्पाइस जेट के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग

Spicejets Emergency Landing दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कर वापस मुंबई एयरपोर्ट भेज दिया गया।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 10:28 AM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 10:28 AM (IST)
spicejet: दुबई जा रहे स्पाइस जेट के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग
spicejet: दुबई जा रहे स्पाइस जेट के विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग

मुंबई, एएनआइ। मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट विमान संख्या एसजी-13 को तकनीकी खराबी के कारण वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। इस विमान ने अपने तय समय से चार घंटे की देरी से दुबई के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ तकनीकी खामी के चलते इसे वापस मुंबई लौटना पड़ा। 

loksabha election banner

स्पाइसजेट की ओर से बताया गया है कि 9 जनवरी को एसजी-13 विमान ने वापस मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान ने एयरपोर्ट पर साधारण लैंडिंग की थी, लिहाजा आपातकाल लैंडिंग की रिपोर्ट पूरी तरह से निराधार और गलत है। विमान की जांच करने के बाद वापस विमान ने दुबई के लिए उड़ान भरी और वहां साधारण लैंडिंग की। 

पहले भी हुई है ऐसी घटनायें

स्पाइसजेट के विमान की तकनीकी खामियों के कारण पहले भी आपात लैंडिंग की घटनायें हो चुकी हैं। इससे पहले हांगकांग से नई दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के विमान में इंजन में खामी की वजह से एयरपोर्ट पर वापस लैंडिंग करनी पड़ी थी। विमान यात्रियों को आठ घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा था। जिसके बाद अपने परिजनों को इंतजार कर रहे लोगों ने वाराणसी और दिल्ली के एयरपोर्ट पर काफी हंगामा किया था।

गौरतलब है कि मौसम की वजह से अक्सर विमान की उड़ान प्रभावित हो जाती है, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.