Move to Jagran APP

बाम्बे हाईकोर्ट में जज के चैंबर में सांप मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल

Bombay High Court News बाम्बे हाईकोर्ट में जज के चैंबर में सांप मिलने से अब जज की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। नवी मुंबई में भी कुछ साल पहले जज पर सांप ने हमला कर दिया था।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 02:16 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 02:48 PM (IST)
बाम्बे हाईकोर्ट में जज के चैंबर में सांप मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाम्बे हाईकोर्ट में जज के चैंबर में सांप मिला है।

मुंबई, एएनआइ। बाम्बे हाईकोर्ट ( Bombay High Court) में शुक्रवार को जज के चैंबर में सांप (Snake) मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से जज की सुरक्षा पर भी सवाल उठाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 4.5 से 5 फीट लंबा ये सांप सुबह के समय यहां मिला था, उस समय जज अपने कक्ष में मौजूद नहीं थे। यह सांप विषैला नहीं था। सांप के मिलने के बाद कोर्ट के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद गैर सरकारी संगठन सर्पमित्र से संपर्क किया गया। उनके एक कर्मचारी ने सांप को पकड़ लिया। उन्‍होंने बताया कि सांप को पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।बता दें कि इस तरह की ये कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले 2018 में नवी मुंबई में भी एक जज पर सांप ने हमला कर दिया था।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.