सिपाही सुमेध की पार्थिव देह को उनके गृहनगर अकोला भेजा गया
सुमेध चार दिन बाद घर आकर अपना जन्मदिन परिवारों वालों के साथ मनाने वाले थे, लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 03:12 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 05:00 PM (IST)
अकोला, एएनआइ। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रविवार को हुए एक एनकाउंटर में सिक्युरिटी फोर्सेस ने 3 आतंकियों को मार गिराया। वहीं, 2 जवान शहीद और 3 जख्मी हो गए। शहीदों में महाराष्ट्र के अकोला के रहने वाले जवान सुमेध गवई भी थे। सुमेध चार दिन बाद घर आकर अपना जन्मदिन परिवारों वालों के साथ मनाने वाले थे, लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। सुमेध के शहीद होने की खबर सुनकर माता-पिता के आंसू नही रुक रहे वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है।
Maharashtra: Mortal remains of Sepoy Gowai Sumedh Waman who lost his life in Shopian encounter brought to his hometown Akola pic.twitter.com/N15uKnLhuG
— ANI (@ANI) August 14, 2017
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें