Move to Jagran APP

महाराष्ट्र में टिकैत को महापंचायत की अनुमति नहीं, आयोजन पर अड़ा किसान मोर्चा

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) महाराष्ट्र के यवतमाल (Yavatmal) जिले में किसान महापंचायत (kisan Mahapanchayat ) को संबोधित करेंगे। किसान मोर्चा का कहना है कि उन्हें अनुमति नहीं दी गई तो वे धरने पर बैठ जाएंगे।

By Babita KashyapEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 09:14 AM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 09:25 AM (IST)
महाराष्ट्र में टिकैत को महापंचायत की अनुमति नहीं, आयोजन पर अड़ा किसान मोर्चा
संयुक्‍त किसान मोर्चा पीछे हटने को तैयार नहीं है और कार्यक्रम के आयोजन पर अड़ा हुआ है।

मुंबई, एजेंसी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान महापंचायत को संबोधित करने वाले थे। जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा इसका आयोजन करने पर अड़ा हुआ है। मोर्चा का कहना है कि अगर उन्हें अनुमति नहीं दी गई तो वे धरने पर बैठ जाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की कोर कमेटी ने शुक्रवार को महापंचायत की अनुमति के लिए आवेदन किया था।

loksabha election banner

असमंजस बरकरार 

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में आज महापंचायत होगी या नहीं इसको लेकर असमंजस बरकरार है। जिलाधिकारी ने इस बारे में फैसला लेने के लिए  पुलिस अधीक्षक को अधिकृत कर दिया है। जबकि  जिलाधिकारी एमडी सिंह ने पहले ही कह दिया है कि किसान मोर्चा को अनुमति नहीं दी गई है। गौरतलब है कि  मुंबई, पुणे सहित विदर्भ के अमरावती, यवतमाल और अकोला में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सख्‍ती के साथ लॉकडाउन लागू  कर दिया गया है।

 वहीं, संयुक्त किसान मोर्चे की ओर से कहा गया है कि हमें दिल्ली के किसान आंदोलन को महाराष्ट्र सरकार का समर्थन मिला हुआ है। अब वहां महापंचायत होनी है तो रोकने की कोशिश की जा रही है। किसान मोर्चा के विदर्भ के संयोजक श्रीकांत तराल का कहना है कि शनिवार को आजाद मैदान में निश्चित समय पर किसान महापंचायत होगी। जबकि विदर्भ के किसान नेता किशोर तिवारी ने बताया आजाद मैदान में महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी गई है, ऐसे में ऑनलाइन महापंचायत होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.