Move to Jagran APP

Coronavirus: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे बोले, मुंबई व पुणे जैसे मेट्रो शहरों में बढ़े कोरोना के मामले, उद्धव ठाकरे चिंतित

Coronavirus राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के 2.10 लाख सक्रिय मामले हैं जिनमें से 85 फीसद मामलों में कोई लक्षण नहीं हैं। पुणे मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में मामले बढ़ रहे हैं। पुणे में प्रति मिलियन लगभग तीन लाख परीक्षण किए जा रहे हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 06:25 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 06:52 PM (IST)
Coronavirus: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे बोले, मुंबई व पुणे जैसे मेट्रो शहरों में बढ़े कोरोना के मामले, उद्धव ठाकरे चिंतित
महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे जैसे मेट्रो शहरों में बढ़े कोरोना के मामलेः राजेश टोपे। फाइल फोटो

मुंबई, एएनआइ। Coronavirus: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोरोना के 2.10 लाख सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 85 फीसद मामलों में कोई लक्षण नहीं हैं। पुणे, मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में मामले बढ़ रहे हैं। पुणे में प्रति मिलियन लगभग तीन लाख परीक्षण किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक, अब तक हमने 45 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया है। हर दिन तीन लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। हम व्यवस्था कर रहे हैं कि लोगों को उनके घर के पास टीका लगाया जा सके। राजेश टोपे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी कोरोना के मामलों की संख्या में वृद्धि से चिंतित हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए सभी अधिकारियों से चर्चा होगी। इस बीच, नागपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3596 नए मामले सामने आए, 1837 रिकवर हुए और 40 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 1,96,676 हैं। कुल रिकवरी  1,60,945 है। सक्रिय मामले 31,067 है। यहां कोरोना से 4664 लोगों की मौत हुई है। 

loksabha election banner

इससे पहले महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 30535 नए मामले सामने आए, 11314 रिकवर हुए और 99 मौतें हुई हैं। कुल मामले 24,79,682 हैं। कुल रिकवर 22,14,867 हैं। कोरोना से अब तक 53,399 मौतें हुईं हैं। सक्रिय मामले 2,10,120 हैं। इस बीच, मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3775 नए मामले सामने आए, 1647 रिकवर हुए और 10 मौतें हुईं हैं। कुल मामले 3,62,654 हैं। कुल रिकवरी 3,26,708 हैं। 11,582 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 23,448 हैं। नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3614 नए मामले सामने आए, 1859 रिकवर हुए और 32 मौतें हुईं हैं। कुल मामले 1,93,080 हैं। कुल रिकवरी 1,59,108 है। सक्रिय मामले 29,348 है।

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,126 नए मामले सामने आए, 13,588 रिकवर हुए और 92 मौतें हुई हैं, जबकि बीते दिन 25681 नए मामले सामने आए थे, 14400 रिकवर हुए थे और 70 मौतें हुई थी। कुल मामले 24,49,147 हैं। कुल 22,03,553 रिकवर हुए। कोरोना से अब तक 53,300 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामले 1,91,006 हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3062 नए मामले सामने आए। 1334 रिकवर हुए और 10 मौतें दर्ज की गईं। यहां कुल मामले 3,55,897 हैं। कुल रिकवर हुए मामले 3,23,281 हैं। कोरोना से अब तक 11,565 की मौत हुई। सक्रिय मामले 20,140 हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.